अन्य
    Tuesday, April 16, 2024
    अन्य

      नालंदा से रजरप्पा जा रही बस चरही घाटी में पलटी, 4 की मौत, 22 घायल, 6 गंभीर

      हजारीबाग के डीसी भुवनेश प्रताप सिंह के अनुसार बस का ड्राइवर नशे में था। वह बस को तेज गति से चला रहा था। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चालक भाग गया……….”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। हजारीबाग जिला  के चरही घाटी में बुधवार की अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे एक सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गयी और 21 अन्य घायल हो गये। मृतकों में दो महिला शामिल हैं, जबकि घायलों में भी कई महिलाएं हैं।

      hazaribagh nalanda accident3 1घायल हुए 21 लोगों में 6 लोगों की स्थिति गंभीर है। सभी को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है। मृतक तीनों लोग बिहार के रहने वाले हैं।

      मृतकों की पहचान नालंदा जिला के बेना थाना के गराय बिगहा गांव की किमी देवी, सिलाव के नानंद गांव की पिंकी देवी और गराय के रंजीत कुमार के रूप में हुई है तथा एक बेन की सुरती देवी बताई जाती हैं।

      बताया जाता है कि बिहारशरीफ के बुघोल गांव के ललित कुमार अपने तीन साल के बेटे कारू का मुंडन करने रजरप्पा जा रहे थे। मुंडन कार्यक्रम में मुहल्ले व अपने रिश्तेदारों को एक बस से ले जा रहे थे।hazaribagh nalanda accident3 2

      बस बुघोल से छुटी थी। कोडरमा में बस एक ढाबे पर रुकी। सभी ने चाय-पानी की और उसके बाद बस वहां से रवाना हुई। इस ढाबे में कुछ लोगों समेत ड्रायवर ने जम कर शराब भी पी थी।

      इसके बाद हजारीबाग-रामगढ़ रोड पर स्थित चरही ऊपी घाटी में बस (BR 21 G1295) डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। घटनास्थल पर ही दो महिला और एक पुरुष ने दम तोड़ दिया।

      hazaribagh nalanda accident3 3हजारीबाग जिला के चरही घाटी में बस एक डिवाइडर से टकरा गयी। डिवाइडर से टकराने के बाद बस सड़क के दूसरी ओर पलट गयी। घटनास्थल पर ही दो महिलाओं की मृत्यु हो गयी। एक पुरुष को हजारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

      हजारीबाग के उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि बस का ड्राइवर नशे में था। वह बस को तेज गति से चला रहा था। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चालक भाग गया।

      सदर हॉस्पिटल में घायलों का बेहतर इलाज हो रहा है। उन्होंने बताया कि 3 घायलों को रिम्स भेजा गया है। 6 घायलों के परिजनों ने उन्हें बिहार शरीफ रेफर कराया है।

      घायलों में संजय प्रसाद, अरुण कुमार, किरपाल कुमार, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार, सुधीर कुमार, संतोष कुमार, सोहन कुमार, सोनू कुमार, विंदवा देवी, पुष्पा देवी, सुधीर कुमार, अंकुर कुमार, मुस्कान, शिवम, शिवराज, लक्ष्मी, रिया, सरोज देवी, सुनीता देवी आदि शामिल हैं।hazaribagh nalanda accident3 2

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!