अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      नालंदा में लच्चर पुलिस व्यवस्था को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा जन कल्याण संघ

      बिहारशरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नालंदा जिले में लच्चर पुलिस व्यवस्था को लेकर जन कल्याण संघ एक आवाज के बैनर तले अस्पताल चौक पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।

      संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र पासवान के निर्देशानुसार धरना का संचालन कर रहे संघ जिला अध्यक्ष राकेश पासवान ने बताया कि हरनौत थाना क्षेत्र के ग्राम पोरई में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि एक ही घर के दो लड़कियों पर बलात्कार करने की नियत से हमला किया जाता है।angest nalanda police 2

      सफलता नहीं मिलने पर धारदार हथियार से जान मारने का प्रयास करते हुए उन लड़कियों के शरीर के विभिन्न हिस्सों को बेरहमी से काट दिया जाता है तथा घटना के लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाद तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है।

      उन्होंने कहा कि आज तक इन अपराधियों तक नालंदा पुलिस की हाथ नहीं पहुंची, इसलिए जन कल्याण संघ एक आवाज की मांग है कि जिस थाना क्षेत्र में इस प्रकार की अप्रिय घटना हो रही है। वहां के थानाध्यक्ष को तत्काल सस्पेंड किया जाए तथा अपराधियों को जल्द से कुर्की कर आत्मसमर्पण करने को मजबूर किया जाए।

      उन्होंने कहा कि पीड़ित सुभद्रा किरण तथा उसकी बहन सावित्री किरण को सुरक्षा दिया जाए। वे लोग अपराधियों के डर से गांव छो़ड़े हुए हैं, क्योंकि इन लोगों का जमीन भी कब्जा कर लिया गया है।

      अनिश्चितकालीन धरणा के दौरान दोनों सगी बहन के अलावे जन कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुमारी प्रतिमा सिंह, शंकर कुमार, आदित्य महतो, द्वारिका प्रसाद, सरिता देवी, गायत्री देवी, सरोजिनी किरण, छोटी कुमारी, राज कुमार प्रसाद, डॉ मनोज कुमार आदि लोग शामिल हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!