अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      नालंदा में पुलिस का इकबाल खत्म, PMS कॉलेज के प्रोफेसर की गोली मार कर हत्या 

      बिहारशरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नालंदा में लगातार हत्या और लूट की घटना के बीच रविवार सुबह मॉर्निग वाक पर निकले एक कॉलेज के व्याख्याता को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गया ।

      बताया जाता है कि बिहारशरीफ के पीएमएस कॉलेज के व्याख्याता अरविंद कुमार प्रतिदिन सुबह टहलने के लिए निकला करते थे। उनका घर भागन बिगहा ओपी के बबूरबन्ना के पास है।mukhiya murder nalanda 1

      सुबह टहलने के दौरान  एलीट होटल के पास पहले से घात लगाए बैठें बदमाश ने उन्हें   दो गोली मार दी जिससे वह घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें जब तक अस्पताल पहुंचाते उन्होंने दम तोड़ दिया।

      घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर मामले की छानबीन में जुट गई है तथा बदमाश की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

      प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन मृतक व्याख्याता अपने व्यवसाय से भी जुड़े हुए थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शायद व्यावसायिक लेन देन में घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

      सुबह सुबह नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के एक एक इलाके में एक कॉलेज शिक्षक  की गोली मारकर हत्या के बाद कानून व्यवस्था पर प्रश्न खड़ा जरूर होता है।

      आखिर पुलिस का इकबाल खत्म कैसे हो गया है। इस घटना के बाद से सुबह की सैर को निकलने वाले लोगों में दहशत जरूर पैदा हो गई है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!