अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      नालंदा पुलिस-पूर्व मुखिया द्वारा प्लांटेड था माहुरी गांव में वर्चस्व की जंग ?

      “घटना से जुड़े वायरल वीडियो से हुए इस खुलासे के बाद  यह बड़ा सबाल उभरकर सामने आ रहा है कि क्या पूर्व मुखिया की दबंगई के साथ पुलिस ने मिलकर घटना को लेकर एकपक्षीय कहानी को प्लांट किया था। क्योंकि महज 72 घंटों के उपरांत ही पूर्व मुखिया बिगुल सिंह के द्वारा लगाए गए सारे आरोपों पर से पर्दा उठते दिख रहा है….”

      बिहार शरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। पिछले 26 मई को नालन्दा थाना क्षेत्र इलाके के माहुरी गांव में आपसी वर्चस्व की लड़ाई को लेकर गोलीबारी और पथराव की घटना हुई थी। जिसमें पूर्व मुखिया बिगुल सिंह के द्वारा अपने ऊपर जानलेवा हमले की बात कही गई थी।

      लेकिन घटना के महज 72 घंटों के उपरांत ही पूर्व मुखिया बिगुल सिंह के द्वारा लगाए गए सारे आरोपों पर से पर्दा उठते दिख रहा है।

      26 मई को ही माहुरी गांव में जमकर गोलीबारी रोड़ेबाजी की घटना घटी थी। जिसमें उनके द्वारा असामाजिक तत्वों को बुलवाकर अपने ऊपर जानलेवा हमले की बात कही गई थी।nalanda ps open crime 2

      हालांकि इसमें हथियार और कारतूस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन इसी घटना से जुड़े हो एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। जिसमें कई असामाजिक तत्वों को एक साथ गोलीबारी करते हुए दिखाया जा रहा है।

      गांव के ही एक युवक ने बताया कि बिगुल सिंह दबंग प्रवृति का है और अक्सर बिगुल सिंह के द्वारा गोलीबारी और मारपीट की घटना को अंजाम देते रहता है।

      इस वीडियो में गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनाई दे रहा है। जो नीतीश कुमार के सुशासन के दावों की पोल खोल रही है।

      इस वीडियो में साफ तौर पर दिखाया जा रहा है कि किस तरह से अपराधी भयमुक्त होकर सरेआम गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस वारदात में पूर्व मुखिया बिगुल सिंह द्वारा भी गोली तड़तड़ाने की बात कही जा रही है।

      हालांकि इस वायरल वीडियो के उपरांत पुलिस अधीक्षक निलेश कुमार ने बताया कि इस वीडियो की जांच की जा रही है। जो लोग भी दोषी होगा। उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

      उन्होंने बताया कि अगर इस वीडियो फुटेज में पूर्व मुखिया गोलीबारी कर रहे तो उनके ऊपर भी करवाई की जाएगी। अभी तक वीडियो में साफ साफ स्पष्ट नहीं हो पाया है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!