अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      नालंदा डीएम की मनमानी के खिलाफ इस्लामपुर के सभी पैक्स अध्यक्ष गोलबंद, बैठक कर ली ये निर्णय

      जब तक इन समस्याओं से निजात नहीं मिलेगा। तब तक वर्ष 2018-19 में धान अधिप्राप्ति का कार्य नही किया जाएगा….” 

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। इस्लामपुर प्रखंड व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड के परिसर में 20 पंचायतों के पैक्स अध्यक्षों की बैठक के बाद  पैक्स संघ अध्यक्ष नरेश सिंह ने कहा कि वर्ष 2016-17 के धान अधिप्राप्ति का वकाया राशि जिन लोगो का भुगतान नही हुआ है। वैसे पैक्स अध्यक्षों को जब तक राशि भुगतान नहीं होगा। तब तक वर्ष 2018-19 में धान का अधिप्राप्ति नहीं किया जाएगा।

      nalanda dm angest farmer pax 1उन्होंने कहा कि इस बकाया राशि को भुगतान करवाने के लिए जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्टि करवाया गया था।

      लेकिन जिलाधिकारी की मनमानी कारण अब तक बकाया राशि का भुगतान नही हो सका है। जिसके कारण पैक्स अध्यक्षों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

      उन्होंने कहा कि इसके वर्ष 17- 18 में धान अधिप्राप्ति का बकाया राशि का मामला महमुदा, सुढी, ढेकवाहा का लंबित पड़ा है। जबकि इन पैक्सों द्वारा समय पर एसएफसी को चावल जमा कर दिया गया था।

      फिर भी लोगो को परेशानी का सामना करना पड रहा है और एसएफसी द्वारा राशि भुगतान नहीं की जाने से सभी पैक्सों पर बैंकों के ब्याज का बोझ बढ़ रहा है। जिससे पैक्स के लोगों को नुकसान हो रहा है।

      इतना ही नही एसएफसी द्वारा पैक्सों से गोदाम पर प्रति बैग 50 किलो 500 सौ के जगह 52 किलो अनाज प्रति बैग लिया जाता है और प्रति क्वींटल 20 रुपये के हिसाब से राशि ली जाती है।

      इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल, अनील शर्मा, अनुराग प्रियेर्दशी, मिथलेश सिंह, सतीश प्रसाद, सिकंदर आजम, अनील कुमार, सुनील सिंह, वीणा देवी, जवाहर प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, विजेंद्र प्रसाद, श्रीकांत प्रसाद, उषा देवी, सतीश प्रसाद, धनंजय कुमार, राजीव कुमार, राजेश मिस्त्री, पप्पु कुमार, सचिदानंद प्रसाद एंव व्यापार मंडल अध्यक्ष नमीता कुमारी आदि मौजुद थे ।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!