अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      नालंदा जिले में पुलिस थानाध्यक्षों का भारी पैमाने पर हुआ तबादला

      बिहारशरीफ (संवाददाता) । नालंदा जिले में विधि व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर थाना स्तर के कुल 16 पुलिस अफसरों को इधर से उधर कर पदास्थापित किया गया है।

      हरनौत के थानाध्यक्ष केशव कुमार मजुमदार, सोहसराय के थानाध्यक्ष जवाहर प्रसाद यादव, सारे के थानाध्यक्ष संजीव कुमार, सिलाव के थानाध्यक्ष संतोष कुमार, खुदागंज के थानाध्यक्ष आलोक कुमार रंजन को जहां जिला पुलिस केन्द्र में वैंरंग कर दिया गया है।

      nalanda police 1वही दूसरी तरफ, डीआईयू शाखा प्रभारी शेर सिंह यादव को सोहसराय थानाध्यक्ष, एकंरसराय थानाध्यक्ष संजय कुमार को हरनौत थानाध्यक्ष, छविलापुर थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार को एकंगरसराय थानाध्यक्ष, अनु.जा. थानाध्यक्ष संजीव कुमार को सारे थानाध्यक्ष, भागनबिगहा ओपी प्रभारी को खुदागंज थानाध्यक्ष, बिहार थाना के कअनि निखिल राय को छबिलापुर थानाध्यक्ष, सोहसराय थाना के कअनि सुनील कुमार राजवंशी को भागन बिगहा ओपी प्रभारी, तेलमर थाना के कअनि रामशंकर राम को तेलमर थानाध्यक्ष, नालंदा पुलिस केन्द्र के परिवहन शाखा प्रभारी कपिल पासवान को अनु.जा. थानाध्यक्ष, तेलमर थानाध्यक्ष राजन मालवीय को नूरसराय थानाध्यक्ष, राजगीर थाना के कअनि राजेश चौधरी को सिलाव थानाध्यक्ष संतोष  बनाया गया है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!