अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      नालंदा के सिलाव में प्रियंका बनी अध्यक्ष और शाइस्ता उपाध्यक्ष

      silao2नालंदा ( राम विलास )। शाइस्ता प्रवीण के लिए जुम्मा का दिन शुक्रवार काफी शुभ रहा। पहली बार वार्ड पार्षद बनी शाइस्ता सिलाव नगल पंचायत की उप मुख्यपार्षद बन गयी है। शुक्रवार को राजगीर अनुमंडल के सभागार मे सिलाव नगर पंचायत के मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद का चुनाव की प्रक्रिया पुरी की गयी।

      25 वर्षो बाद इसवार सिलाव नगर पंचायत का तख्ता पलट गया है । सिलाव डीह के विजय सिह की पुत्र वधु प्रियंका कुमारी नई मुख पार्षद चुनी गई है। पहली बार चुनाव लड़ी और जीती प्रियंका कुमारी ने मुख्य पार्षद की कुर्सी हासिल करने मे कामयाब रही। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निवर्तमान मुख्य पार्षद सुनैना देवी को 2 वोट के अंतर से पराजित किया है। सुनैना देवी अपने स्वर्गीय पति शिवकुमार सिह के निधन के बाद से यहा मुख्यपार्षद के पद पर काबिज थी।

      इस चुनाव में नगर पंचायत के कुल 14 वार्ड पार्षदों में से 8 वार्ड पार्षदों ने प्रियंका कुमारी के पक्ष में मतदान किया, जबकि निवर्तमान उप मुख्यपार्षद सुनैना देवी के पक्ष में केवल 6 मत मिले। इसी प्रकार उपमुख्य पार्षद के चुनाव में शाइस्ता परवीन और नकाब आलम के बीच कडा मुकाबला हुआ।

      मतदान के बाद हुए मतगणना मे दोनो प्रतिद्वन्दी को बराबर बराबर मत मिला। बराबर मत मिलने पर निर्वाची पदाधिकारी प्रमोद कुमार के द्वारा टास किया गया। टास मे शाइस्ता परवीन ने बाजी मार ली। रमजान महीने के जुम्मा का दिन इनके राजनीतिक कैरियर के शुरुआत का दिन रहा।

      अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के बाद कहीं खुशियां तो कहीं मातम मनाया जा रहा है। नगर पंचायत की नई मुख्य पार्षद प्रियंका कुमारी वार्ड संख्या दो से 594 वोट लाकर विजय हुई थी ।

      इसी प्रकार वार्ड संख्या 12 से शाइस्ता परवीन ने 578 मत लाकर विजय घोषित हुई है। शाइस्ता परवीन के प्रति मोहम्मद इसराफिल भी वार्ड संख्या 13 से चुनाव जीत गए हैं वे 546 मत लाकर विजई हुए हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!