अन्य
    Tuesday, April 23, 2024
    अन्य

      नालंदाः महज 13 घंटे में चोर समेत नवजात को बरामद कर हाई लेवल क्लास लगने से बच गई पुलिस

      “आज सुबह से ही छह-सात घंटे तक पुलिस-पब्लिक के बीच नवजात की बरामदगी को लेकर हिंसक झड़प होती रही। आगजनी हुए, पथराव हुए, तोड़फोड़ हुए, लाठीचार्ज हुआ, यहां तक कि फायरिंग भी हुई…”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क (दीपक विश्वकर्मा)। नालंदा पुलिस ने महज 13 घंटे के भीतर इस्लामपुर अस्पताल से चोरी किए गए नवजात को बरामद करते हुए चोर महिला और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया।

      हिलसा डीएसपी मुत्तफिक अहमद ने बताया कि इस नवजात की बरामदगी एकंगर सराय के सूढी बीघा गांव से हुई। उनके अपने गुप्तचर के द्वारा दिए गए सूचना के आधार पर पुलिस गांव पहुंची और वहां एक मकान से इस महिला के साथ बच्चे को बरामद कर लिया गया।1 15

      गिरफ्तार महिला काजल देवी मोकामा की रहने वाली है और वह सूढी बीघा गांव में एक किराए के मकान पर रह रही थी। इस महिला के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है उसका नाम धनंजय कुमार है।

      फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर इस बच्चे के चोरी के पीछे क्या मकसद था।

      बहरहाल मामला चाहे जो भी हो, मगर आज सुबह से ही नालंदा पुलिस की नींद हराम हो गई थी और लगातार छह-सात घंटे तक पुलिस और पब्लिक के बीच बच्चे की बरामदगी को लेकर हिंसक झड़प होती रही।

      आगजनी हुए, पथराव हुए, तोड़फोड़ हुए, लाठीचार्ज हुआ, यहां तक कि फायरिंग भी हुई। इधर पथराव और पुलिस के ऊपर हमला किये जाने के आरोप में सात लोगो को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक सौ से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

      नालंदा पुलिस के लिए आज का दिन भले ही जोखिम भरा रहा हो, लेकिन कहीं न कहीं नालंदा पुलिस का आज गुडलक भी है, क्योंकि आज ही सूबे के मुखिया नीतीश कुमार नालंदा आने वाले हैं। ऐसे में अगर बच्चे की बरामदगी नहीं होती, तो शायद नालंदा पुलिस के आला अफसरों की क्लास जरूर लगती।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!