अन्य
    Thursday, April 18, 2024
    अन्य

      नालंदाः आज सीएम के जिले में स्कूल जा रहे शिक्षक को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, मौत

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। सीएम नीतीश कुमार के नालंदा में  पुलिस  बेखोफ बदमाशों के सामने बिल्कुल बौनी साबित है। यहां  अपराध पर अंकुश लगाने के सारे दावे खोखले साबित है।  आज यहां दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक शिक्षक को गोलियों से भून कर मार डाला है। बदमाशों ने शिक्षक को काफी करीब से चार गोली मारी है।

      आनन फानन में गंभीर रुप से जख्मी शिक्षक को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया, जहां शिक्षक की मौत हो गई है। मौत होने की पुष्टि चंडी थाना पुलिस ने की है।

      घटना नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के कोयल बिगहा गांव के समीप एक गैस गोदाम के समीप घटी है। सभी हमलावर पैदल थे। शिक्षक मध्य विद्यालय घोरहरी में पढ़ाते हैं। शिक्षक की पहचान धर्मेन्द्र कुमार के रूप में की गयी है।

      बताया जाता है कि शिक्षक अपने विद्यालय जा रहे थे,ज्योंहि वह उक्त स्थान पर पहुंचे किया पूर्व से धात लगाये अपराधियों ने शिक्षक को गोली मार दी।

      घटना की जानकारी के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने घायल शिक्षक को इलाज के लिए हरनौत रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गयी।

      प्रारंभिक अनुसंधान में पुलिस ने पाया है कि हत्या के पीछे पैसे का लेनदेन एक बड़ा कारण है। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जानकारी रही है। किसी पेशेवर अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिलाया गया है।

      पुलिस के अनुसार अभी तक मृतक के परिजनों द्वारा किसी तरह की जानकारी नहीं मुहैया करायी गयी है।अपराधी भाड़े के हो सकते हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!