अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      नहीं रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुनाथ झा, राजद को बड़ा झटका

      नई दिल्ली / पटना। लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली आरजेडी को लगातार झटके लग रहे हैं। राजद सुप्रीमो जहां खुद चारा घोटाले मामले में जेल में हैं वहीं उनके एक कद्दावर नेता व पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह भी हजारीबाग जेल में हैं।

      raghunath jha 1इसके पूर्व राजद को अपने जहानाबाद विधायक मुन्द्रिका सिंह यादव के आसमयिक निधन का झटका लग चुका है और आज सोमवार को राजद को एक करारा झटका तब लगा, जब इस पार्टी के एक कद्दवर नेता और पूर्व केन्द्रीस्य मंत्री रघुनाथा झा ने भी दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली।

      पूर्व केन्द्रीय मंत्री और बिहार के कद्दावर नेता रघुनाथ झा का सोमवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वह 78 साल के थे।

      रघुनाथ झा केन्द्र में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने भारी उद्योग राज्य मंत्री रहे और वह बिहार के बेतिया से आरजेडी के सांसद रहे। वह 1960 से सक्रिय राजनीति में रहे।

      वे कांग्रेस, जनता दल, आरजेडी, जनता दल (यू) और फिर लालू प्रसाद यादव की पार्टी में दोबारा शामिल हुए। वह छह बार शिवहर से विधायक रहे और दो बार सांसद बने। एक बार गोपालगंज से और दूसरी बार बेतिया से।

      रघुनाथ झाः  मुखिया से मुख्यमंत्री दावेदार तक का सफर

      पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का जन्म 9 अगस्त 1939 को शिवहर जिला के पिपराढ़ी प्रखंड के अंबा गांव में हुआ था। अपने पंचायत के मुखिया से सफर शुरू करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का जीवन काफी उतार-चढ़ाव से गुजरा है।

      पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर के अनुयायी के रूप में वे प्रसिद्ध थे। 1972 में कांग्रेस में शामिल होकर पार्टी के सदस्य बने और शिवहर से कांग्रेस सहित कई  पार्टियों के टिकट पर 1972 से लगातार 28 वर्षों तक विधायक बने रहे।

      1985 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के विरोध और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र के पक्ष में राजभवन मार्च किया था। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा, लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में कई विभागों के मंत्री रहे थे।

      1988 में पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह तथा पूर्व उपप्रधान मंत्री देवीलाल चौधरी के एकसाथ आने के बाद रघुनाथ झा को बिहार में जनता दल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था और चंद्रशेखर के बाद इनको पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था।

      1990 में मुख्यमंत्री पद के त्रिकोणीय मुक़ाबले में लालू प्रसाद यादव एवं रामसुंदर दास के खिलाफ परास्त हो गए थे। रघुनाथ झा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, जनता पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल संयुक्त, समाजवादी पार्टी के लिए राजनीति में सक्रिय रहे।

      शिवहर को बनाया जिला, थे बेहद मिलनसार

      शिवहर को जिला बनाने में रघुनाथ झा का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सरल स्वभाव वाले आम जनों के प्रिय रघुनाथ झा 3 सितंबर 2015 को उचित सम्मान न मिलने पर राष्ट्रीय जनता दल को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। रघुनाथ झा के पुत्र अजीत कुमार झा शिवहर से दो बार विधायक रह चुके हैं।

      राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

      राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर शोक जताया और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने की घोषणा की। उन्होने कहा कि रघुनाथ झा एक कुशल राजनेता और कर्मठ समाजसेवी थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!