अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      नशे में धुत भाजपा नेता पुत्र ने आदिवासी महिला संग किया दुष्कर्म

      सरायकेला (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। सरायकेला आरआईटी मंडल भाजपा के महामंत्री विनोद मुखी के 22 वर्षीय पुत्र आकाश मुखी पर बोकारो की एक आदिवासी महिला ने  आरआईटी थाना में जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

      उधर मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आयी और धारा 376/ 353 B के तहत मामला दर्ज करते हुए भाजपा नेता के पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

      हालांकि इस संबंध में आरआईटी थाना पुलिस ने मीडिया को किसी तरह की जानकारी नहीं दी है। बताया जा रहा है कि महिला बोकारो की रहनेवाली है और उसका पति साउथ में काम करता है।

      महिला आरआईटी थाना अंतर्गत सहारा सिटी में सफाई का काम करती है और इच्छापुर लाईन टोला में किराए के मकान में रहती है।आरोपी ने महिला के हाथ पैर बांधकर जबरन बलात्कार किया और मौके से फरार हो गया।

      बताया जाता है कि घटना के वक्त भाजपा नेता के पुत्र ने अत्यधिक शराब पी रखी थी। वहीं आरआईटी पुलिस ने सरायकेला कोर्ट में महिला का 164 के तहत बयान भी दर्ज कराया है। वहीं घटना के बाद आरआईटी मंडल भाजपा के बड़े नेताओं ने चुप्पी साध रखी है।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!