अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      नव नालंदा महाविहार बोर्ड की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

      ” महाविहार शोध और प्रकाशन के लिए विशिष्ट केंद्र है। यहां शोध के साथ-साथ प्रकाशन का भी कार्य चलता है। इस विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार रिसर्च जर्नल का प्रकाशन किया जाएगा। इसके पर काम शीघ्र आरंभ किया जायेगा।”

      नालंदा ( राम विलास )। नव नालंदा महाविहार डीम्ड विश्वविद्यालय प्रबंध परिषद की 33 वीं बैठक शुक्रवार को हुई। 18 साल बाद महाविहार परिसर में इस बैठक का आयोजन किया गया है । कुलपति प्रणव खुल्लर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

      इस बैठक में गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल समेत आवासीय परिसर बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। 10 एकड़ जमीन पर छात्रावास का निर्माण कराने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

      बैठक के बाद यह जानकारी देते हुए कुलपति प्रणव खुल्लर ने बताया कि 30 अक्टूबर को विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा करेंगे।

      नव नालंदा महाविहार डीम्ड विश्वविद्यालय के द्वारा छह खण्ड में पाली- हिंदी डिक्शनरी का प्रकाशन कराया जा रहा है। पहली सितम्बर तक इसका ड्राफ्ट उनके द्वारा अवलोकन किया जायेगा । इस डिक्शनरी का लोकार्पण दीक्षांत समारोह में किया जाएगा।

      उन्होंने बताया कि महाविहार शोध और प्रकाशन के लिए विशिष्ट केंद्र है। यहां शोध के साथ-साथ प्रकाशन का भी कार्य चलता है। इस विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार रिसर्च जर्नल का प्रकाशन किया जाएगा। इसके पर काम शीघ्र आरंभ किया जायेगा ।

      श्री खुल्लर ने बताया कि विश्वविद्यालय के एकेडमीक व्यवस्था को और चुस्त- दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक कार्यक्रमों की समीक्षा किया जाएगा। मेधावी छात्रों को और क्या- क्या सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती है। इस पर भी विचार विमर्श किया गया।

      उन्होंने बताया कि यूजीसी के नये नियमानुसार मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन ( विधान पत्र ) का संशोधन किया जाएगा। इसके लिए तीन सदस्यीय एक कमेटी का निर्माण किया गया है। उस कमिटी में संस्कृति मंत्रालय के प्रतिनिधि, नव नालंदा महाविहार डीम्ड विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि और एक अन्य वाहरी सदस्य शामिल किए जायेगे ।

      कुलपति ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विपश्यना कार्यक्रम को विशेष तैयारी के साथ 16 अगस्त से आरंभ कराने का निर्देश जारी किया है ।

      उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलसचिव को मुख्य सड़क पर महाविहार का एक आकर्षक बोई लगाने का निर्देश दिया गया है।

      प्रबंधक परिषद की इस बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर सुनील प्रसाद सिन्हा, एकेडमी डीन डॉक्टर राजेश रंजन, छात्र कल्याण डीन डॉक्टर हरे कृष्ण तिवारी, वरीय प्राध्यापक डॉक्टर शिव बहादुर सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर दीपंकर लामा, प्राध्यापक डॉक्टर विश्वजीत कुमार, दिल्ली विश्वविद्यालय के चीनी विभाग के प्राध्यापक प्रोफ़ेसर सुरेंद्र कुमार, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की प्राध्यापक डॉक्टर माधवी तिवारी शामिल हुए।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!