अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      नवविवाहिता की हत्याः पैसे खाकर थानेदार ने नहीं कार्रवाई, लोगों ने की घेराव-आगजनी-सड़क जाम

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा का आलम यह है कि एक तरफ जहां पुलिस पैसे लेकर फर्जी एफआईआर के करने में माहिर है, वहीं जघन्य वारदातों की प्राथमिकी के लिए आम लोगों को घेराव, आगजनी, सड़क जाम करने को विवश होना पड़ता है…

      हिलसा अनुमंडल क्षेत्र से जुड़ा ताजा मामला इतना संगीन है कि एक नवविवाहिता की कथित हत्या की शिकायत थानेदार ने पैसे खाकर न तो दर्ज की और न ही कोई अग्रेतर कार्रवाई। उल्टे पीड़ित परिजनों को गुमराह किया गया।

      खबर है कि थरथरी थाना क्षेत्र के बड़की डीहा गांव में शनिवार को विवाहिता काजल कुमारी की हत्या दहेज के लिए गला दबाकर कर दी गयी। वह गर्भवती थी। आरोपितों को मदद पहुंचाने का आरोप थाना पुलिस पर लगाकर पीड़ित के परिजनों ने रविवार को थरथरी थाना का घेराव किया।

      THARTHARI CRIME 22

      सड़क पर आगजनी कर नूरसराय-हिलसा रोड को जाम कर दिया। आगजनी भी की गई। हिलसा डीएसपी एवं आसपास के पांच थानों की पुलिस बुलवा ली गयी। डीएसपी द्वारा समुचित कार्रवाई का भरोसा दे आक्रोशितों को शांत कराया गया। उसके बाद मामला दर्ज हुया।

      चंडी थाना क्षेत्र के गंगौरा निवासी संजय साव ने बताया कि पुत्री काजल कुमारी की शादी साढ़े आठ महीने पहले बड़की डीहा निवासी श्याम सुंदर साव के पुत्र राकेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के समय मे चार लाख नगद भी दिया गया था। फिर भी उसकी पुत्री को जमीन खरीदने के लिए ढाई लाख रुपया की अक्सर प्रताड़ित करता था।

      हाल ही में उसकी बेटी के ससुराल से दो हजार रुपया चोरी का आरोप मेरी बेटी पर ही लगाकर पिटाई की। जमीन खरीदारी में राशि की मांग पूरी न होने के कारण ही उसके पुत्री की हत्या कर शव गायब कर दिया गया।

      इस मामले में पति, देवर, ससुर, सास, दोनों ननद एवं बड़े ननदोई को नामजद किया गया है। ननद जुली कुमारी एवं सुधा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया गया है। 

      मृतक के परिजन ने बताया कि शनिवार की शाम को दिल्ली से हमे खबर मिली कि काजल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर बड़की डीहा पहुंचे तो काजल नहीं थी। इसकी सूचना थरथरी थाना को दिया। कुछ देर बाद पता चला कि मेरी बहन को अतबल चक के युवक ने अपने वाहन से शव को ठिकाने लगा जला दिया।

      THARTHARI CRIME 1

      इसकी सूचना भी थरथरी थाना को दिया, लेकिन थरथरी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने कहा कि काजल का जीवन ज्योति में इलाज चल रहा है, वहाँ जाकर देखिए।

      जब जीवन ज्योति में जाकर पता किया तो अस्पताल कर्मी बातया कि यहां को महिला भर्ती नहीं हुई है। मृतक के परिजन ने आरोप लगाया कि प्रभारी थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद पैसे लेकर  शव को गायब करवा दिया गया है।

      18 घंटे बाद भी शव बरामदगी नही देख मृतक के परिजन ने थाना में घेराव कर दिया। जिसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष ने ऊपर के कमरे में खुद को बंद कर लिया। उसके बाद सड़क पर टायर में आग लगाकर  प्रशासन के विरुद्ध नारेवाजी करने लगा।

      इसी बीच चंडी थाना, नगरनौसा थाना, नूरसराय थाना, परवलपुर थाना, हिलसा थाना की पुलिस पहुंची। करीब दो घंटे बाद जाम को तुड़वाया जा सका।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!