अन्य
    Thursday, March 28, 2024
    अन्य

      नदी महोत्सव अभियान के तहत स्कूल में हुआ पौधरोपन!

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। झारखंड के सीएम रघुवर दास की महात्वाकांक्षी नदी महोत्सव सह वृहत वृक्षारोपन अभियान के तहत भाजपा द्वारा  ओरमांझी प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय चकला में पौधरोपन किया गया।

      पौधरोपन कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो आदित्स साहू सहित कई कार्यकर्ताओं ने स्कूल परिसर में पौधा लगाया। बाद में भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं नें भी स्कूल परिसर में आम, शीशम, सागवान व कदम के पौधा लगाया।nadi mmahotsaw 2

      मौके पर आदित्य साहू ने कहा धरती पर पेड़ पौधे हैं तभी जल व जीवन है। सीएम रघुवर दास ने 15 जुलाई से 15 अगस्त तक राज्य भर में 2.5 करोड़ पौधा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

      उन्होंने कहा पर्यावरण का संतुलन व झारखंड की धरती को हरा-भरा बनाये रखने व लक्ष्य को पुरा करने में सभी की सहभागिता जरूरी है।

      इस मौके पर मुख्य रूप से ग्रामीण जिला भाजपा अध्यक्ष रणधीर चौधरी,  खादी बोर्ड सदस्य अमरनाथ चौधरी, बीस सूत्री अध्यक्ष बालक पाहन, विधायक प्रतिनिधी रोहित साहू, मुखिया मानकी राजेंद्र शाही, कुदूश अंसारी, जलेश्वर महतो, राजकिशोर साहू, दिलीप मेहता, चतुर साहू, आफताब आलम, अलखनाथ महतो, जंगल महतो, राम कुमार दुबे व सतीश बड़ाईक सहित स्कूल के अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!