अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      नक्सली मुठभेड़ में कोबरा के जवान को गोली लगी, चौपर से रांची रेफर

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज।  सरायकेला खरसावां जिले के लांजी पहाड़ी से 4 किलोमीटर दूर लूदूरबेड़ा में बुधवार की सुबह 10:30 बजे महाराज प्रमाणिक दस्ते के साथ हुई मुठभेड़ में 209 कोबरा बटालियन का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया है।

      घायल जवान को बेहतर ईलाज के लिए चौपर विमान से रांची भेज दिया गया है।

      police naksli 1पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां काफी समय से नक्सली महाराजा प्रमाणिक अपने दस्ते के साथ ठहरा हुआ है और वह फिर से पश्चिम सिंहभूम जिले में अपनी गतिविधियों को संचालित करने की कोशिश कर रहा है।

      इस सूचना के बाद पुलिस की ओर से ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान खूंटी व पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने दोनों ओर से मोर्चा ली गई। इसी बीच नक्सलियों की गोली लगने से कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया।

      घायल जवान को खूंटी के बदायी क्षेत्र ले जाया गया था। जहां से चौपर द्वारा रांची भेज दिया गया है। गोली जवान के जांघ में लगी है।

      फिलहाल दोनों तरफ से रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है। वहीं पुलिस का दावा है कि इस ऑपरेशन में कई नक्सलियों को भी गोली लगी है। पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। जहां तहां खून के धब्बे पाए गए हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!