अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद, चार अन्य घायल

      “एक जवान राजेश कुमार राय की हालत गंभीर बतायी जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए हैलीकॉप्टर से रांची ले जाया गया…”

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। दुमका के रानीश्वर थाना क्षेत्र के कठलिया इलाके में रविवार अहले सुबह सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एसएसबी के 35 वीं बटालियन का एक जवान नीरज क्षत्री शहीद हो गया। मुठभेड़ में चार अन्य जवान घायल भी हुए हैं।

      एसपी वाईएस रमेश ने एक जवान के शहीद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि माओवादियों के साथ मुठभेड़ की घटना हुई है, दोनों ओर से फायरिंग हुई। नक्सलियों को भी नुकसान पहुंचा होगा।

      एसपी ने बताया कि ताला दा के मारे जाने के बाद बचे नक्सलियों में से विजय और निशिकांत का दस्ता के साथ यह मुठभेड़ हुई है।तीन जवान करण कुमार, सतीश गुज्जर और सोनू कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

      मुठभेड़ में घायल जिस जवान को रांची ले जाया गया है, उसके दोनों पैर में गोली लगी है। जख्म गहरा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

      प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल टीम के साथ रांची भेजा गया। बताया जा रहा है कि शहीद नीरज क्षत्री के पीठ में गोली लगी थी।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!