अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, गोलीबारी, 4 महिला समेत 5 घायल, 1 रेफर

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (चुन्नु चंद्रवंशी)।  नालंदा जिला  के  हिलसा थाना अंतर्गत भदौल भवदास टोला में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच आसपी झड़प एवं गोलीबारी में 4 महिला समेत 5 लोगों के जख्मी होने की सूचना है।

      कहा जाता है कि चोरी की ट्रैक्टर को लेकर बाबूचन यादव और मोहन यादव गुट के बीच पहले हिंसक झड़प हुई। फिर दोनों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। जिसमें बाबूचन के पुत्र  बीरेंद्र यादव को गोली लगी है। वहीं झड़प में 4 महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।

      सभी घायलों को इलाज के लिये हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वीरेंद्र यादव की हालत चिंताजनक बताई जाती है। जिसे बेहतर इलाज के लिए को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

       गोलीबारी के सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार दल बल के साथ वारदात स्थल पर पहुंच कर मामले की पड़ताल करने में जुट गए हैं।

      देखिए वीडियोः क्या बताता है एक घायल…..

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!