अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      देखें वीडियो कि कैसे आनंद मार्गी प्राचार्यों ने कहा-हम भारत जैसे छोटे-छोटे देश का झंडा नहीं फहराते

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। गोड्डा के निर्भिक व खोजी पत्रकार नागमणि कुमार उर्फ मणि भाई ने झारखंड प्रदेश के गोड्डा जिले से राष्ट्रीयता को शर्मसार करने वाली खबर सामने लाई।  इस खबर से घबड़ा कर कई आनंद मार्गियों ने साइट के कमेंट बाक्स में अभद्र भाषा के साथ कई तरह की धमकियां भी दी। उस खबर की सच बोलती वीडियो जारी की जा रही है।

      गोड्डा समेत देश के करीब दो हजार आनंदमार्गी स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा”  शीर्षक से खबर थी कि जिले में स्थित दो आनंद मार्गी स्कूल हैं, जहां राष्ट्र ध्वज नहीं फहराया जाता है। गोड्डा सदर के रामनगर में स्थित आनंद मार्ग विद्यालय और पथरगामा प्रखंड के सदर में स्थित आनंद मार्ग विद्यालय में तिरंगा नहीं फहराया जाता है। बीते 26 जनवरी को भी यहां तिरंगा नहीं फहराया गया था।anand margi school anti national flag 11

      गुप्त सूचना के बाद किए गए स्टिंग ऑपरेशन में आनन्द मार्गी विद्यालयों के प्रधानाचार्य से हुई बातचीत में इस बात का खुद खुलासा किया कि आनंद मार्ग स्कूल में राष्ट्रध्वज तिरंगा नहीं फहराया जाता है। क्योंकि वे पूरी दुनिया को एक मानने वाले लोग हैं।

      उपलब्ध वीडियो में वे सारी बाते हैं। जिस आधार पर खबर लेखन  की गई है। पथरगामा आनंद मार्गी स्कूल के प्रधानाचार्य आचार्य मधुमयानंद अवधूत साफ तौर पर कहते हैं कि 1964 से पथरगामा में उनका संस्थान चल रहा है, लेकिन यहां कभी भी तिरंगा नहीं फहराया जाता। क्योंकि उनका संस्थान वसुधेव कुटुम्बकम की भावना पर काम करती है।

      वहीं गोड्डा आनंद मार्गी विद्यालय के प्रधानाचार्य आचार्य नित्यप्रेमानंद अवधूत का कहना था कि उनकी संस्था स्वास्तिक वाला झंडा को मानती है, दूसरा कुछ नहीं।

      उपरोक्त तत्थों के आलोक में राष्ट्रहित में खबर प्रकाशित की गई थी। लेकिन इस खबर के प्रसारण के बाद आनंद मार्गियों द्वारा साइट के कंमेंट में अभद्र बातें लिखी गई। अनेक प्रकार की धमकी दी गई।

      इसके बाद उस वीडियो को आप वुद्धिजीवी पाठकों की जानकारी के लिये सार्वजनिक की जा रही है। यह वीडियो उन लोगों के लिये भी आयना है कि जो लोग इस साइट पर अनर्यादित भाषा का प्रयोग किया है और तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं। देखिये वीडियो..

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!