अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      देखिए नालंदा में सुशासनः महिला संग छेड़खानी-पिटाई करने वाले मनचले को पुलिस ने थाना से छोड़ा

      “इस मामले को लेकर जब थानाध्यक्ष से पूछा गया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की शिकायत लेकर जाने देने का क्या औचित्य है? तो इस पर थानाध्यक्ष का कहना था कि शिकायत तो कोई भी दे ही सकता है न। हालांकि थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि आरोपी की शिकायत दर्ज नहीं की गई है। अभी जांच की जा रही है। लेकिन यह समझ से परे है कि 24 घंटे तक थाना में आरोपी किस तरह के काउंटर कंप्लेन दर्ज करवा रहा था, जैसा कि थानाध्यक्ष अपने दलील में प्रकट करते नजर आए हैं….”

      नालंदा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। जिले के चंडी थाना क्षेत्र में इन दिनों मनचलों का उत्पात कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। विभिन्न स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में पढ़ने आ रही छात्राओं को मनचलों की हरकतों से रूबरू होना पड़ रहा है। मनचलों की यह हरकते सिर्फ़ शहरी क्षेत्रों तक ही नहीं ग्रामीण इलाकों में भी फैली हुई है।

      कुछ दिन पूर्व स्थानीय पुलपर छेडखानी का विरोध करने पर मनचलों के गैंग ने एक ठेला चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी थी।

      अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि थाना क्षेत्र के रैसा में छेडखानी का विरोध करने पर मनचलों के परिजन ने महिला की पिटाई कर दी जिसमें महिला का हाथ टूट गया।CHANDI POLICE CRIME 1

      थाना में शिकायत करने पर पुलिस ने एक मनचले को धबोच तो लिया लेकिन उसे थाने से ही छोड़ दिया गया।

      पीड़ित महिला रंजू देवी ने ‘नालंदा दर्पण’ को बताया कि उनके भैसूर की दोनों बेटी चंडी के एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने जाती है। गाँव के ही चंद्र बिंद का बेटा लालू नंदे बिंद का पुत्र राहुल कुमार तथा स्रबिश बिंद का पुत्र कुंदन कुमार दोनों का आए दिन रास्ता रोककर छेड़छाड़ करता था।

      इसकी जानकारी दोनों ने घर वाले को दी तो हम लोग उनके घर जाकर छेड़छाड़ का विरोध की तो कारू जमादार, रंजन कुमार, अनिता देवी ललिता देवी ने उल्टे गुस्से हम सब से उलझ गए। उन लोगों ने गाली देते हुए लाठी डंडे हम पर चलाना शुरू कर दिया। जिसमें हमारा बायां हाथ की कलाई टूट गई।

      जब मुझे बचाने मेरी गोतनी बेदामी देवी तथा मुनरकी देवी आई तो उन सब ने उनकी भी पिटाई कर दी। यहाँ तक कि मेरी गोतनी बेदामी देवी के नाक से सोने की बेसर तथा कर्णबाली भी छीन लिया।

      घटना की जानकारी जब चंडी पुलिस को दी तो पुलिस ने नंदे बिंद के बेटे राहुल कुमार को पकड़ तो लिया, लेकिन 24 घंटे बाद थाना से छोड़ दिया।

      पीड़ित रंजू देवी ने पुलिस पर आरोप लगाई है कि पुलिस ने पैसे लेकर आरोपी राहुल को छोड़ दिया है। पीड़िता रंजू देवी ने यहां तक कहा है कि उसने केस के एवज में पुलिस ने दस हजार रूपये ले लिए। हालाँकि पुलिस ने इस आरोप को सही नहीं बताया है।

      इस मामले को लेकर जब चंडी थानाध्यक्ष चंचल कुमार ने बताया कि ऐसी बात नहीं है। किसी को पकड़ा नहीं गया था। आरोपी लिखित शिकायत करने आया था।

      जब उनसे पूछा गया कि पीड़िता महिला की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की शिकायत लेकर जाने देने का क्या औचित्य है? तो थानाध्यक्ष का कहना था कि शिकायत तो कोई भी दे ही सकता है न। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी की शिकायत दर्ज नहीं की गई है। अभी जांच की जा रही है।

      लेकिन यह समझ से परे है कि 24 घंटे तक थाना में आरोपी किस तरह के काउंटर कंप्लेन दर्ज करवा रहा था, जैसा कि थानाध्यक्ष अपने दलील में प्रकट करते नजर आए।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!