अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      दुर्दशा का शिकार हैं करायपरसुराय का खेल मैदान

      करायपरसुराय (पवन कुमार)। नालंदा जिले के करायपरसुराय प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय हाई स्कूल के खेल मैदान दुर्दशा का शिकार हो गए हैं। उत्कृष्ट हाई स्कूल का मैदान ऊबड़-खाबड़ हो गया है। वहीं राज्यकृत्य उच्च विद्यालय का ग्राउंड चारागाह बना हुआ है।

      नतीजा यह हुआ कि संभागीय हाकी प्रतियोगिता के लिए बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। स्कूल के खिलाड़ियों के लिए दो हाई स्कूल में सिर्फ एक ही खेल मैदान उपलब्ध हैं।sports karai 1

      यह हाई स्कूल का मैदान  घास की दृष्टि से जिले का सबसे अच्छा मैदान माना जाता है। 500 मीटर के ट्रैक वाला यह मैदान करीब 6 बीघा में फैला हुआ है। लंबे अरसे से खिलाड़ियों की पसंद बना यह ग्राउंड अब बदहाली का शिकार हो गया है।

      हालात यह है कि मैदान के अधिकांश हिस्से पर गड्ढे हो गए हैं। सबसे बुरी हालत मैदान के मध्य में बनी पिच की है। मैदान में बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस कारण न तो इस पर क्रिकेट हो पा रहा है और न ही खिलाड़ी दौड़ पाते हैं। यही हाल मैदान के अन्य हिस्से के भी है। कभी क्रिकेट का सबसे अच्छा मैदान माना जाने वाले इस ग्राउंड पर कुछ दिनों पहले कई बार खिलाड़ी गिर कर घायल हो रहे हैं।

      क्रिकेट खिलाड़ी सौरभ कुमार, सुजीत कुमार, गुंजन कुमार ने बताया कि इस मैदान पर हर दिन सुबह और शाम के समय बड़ी संख्या में खिलाड़ी खेलने आते हैं। दोपहर में स्कूली बच्चे मैदान का उपयोग करते हैं। बावजूद इसके मैदान की ओर न तो स्कूल प्रबंधन का ध्यान है और न ही प्रशासन चिंता कर रहा है।

      इस बाबत हाई स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक संगीत कुमारी कहती हैं कि स्थानीय प्रशासन ट्रैकर व ट्रक को जप्त कर मैदान में लगा गया था। खेल मैदान में गढ्ढे को जल्द ही समतल कर दिया जायेगा।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!