अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      दशहरा संपन्न, भक्ति भाव से देवी दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन

      हिलसा (संवाददाता)। बुराई पर अच्छाई की जीत के रुप में मनाया जाने वाला दशहरा पर्व रविवार को सम्पन्न हो गया। दशहरा पर्व को लेकर शहर तथा आसपास के ग्रामीण इलाके में चल रही हलचल समाप्त हो गई।

      शनिवार की देर रात जहां खूब चहल-पहल थी मां दुर्गा की प्रतिमा हटते ही बिरानगी छा गई। अहले सुबह से ही श्रद्धालु विसर्जन के लिए मां दुर्गा की प्रतिमा को वाहन पर लादने लगे। दोपहर बाद से विसर्जन के लिए मूर्ति विसर्जन शुरु हो गई।

      अधिकांश पूजा समिति अपने-अपने प्रतिमा विसर्जन के लिए सूर्य मंदिर तालाब ले गए। कुछेक पूजा समिति विसर्जन के लिए मूर्ति को फतुहा स्थित गंगा घाट ले गए।

      पूजा-अर्चना से मन को मिलती है शांतिः सांसद 

      hilsa news 1
      हिलसा के बड़ी काली पूजा मंदिर में कुआंरी कन्याओं को वस्त्र देते हुए सांसद कौशलेन्द्र कुमार के साथ डीएसपी प्रवेन्द्र भारती व अन्य।

      सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि पूजा-अर्चना से मन को शांति को शांति मिलती है। दुर्गापूजा के मौके पर शनिवार को शहर के कालीस्थान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद श्री कुमार ने उक्त उद्गार व्यक्त किया।

      उन्होंने कहा कि मानव जीवन में पूजा-अर्चना महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं में से एक है। समय-समय पर इस व्यवस्था से लोग जुड़ते हैं तो मन में शांति और सुकून का एहसास होता है।

      सांसद श्री कुमार के साथ डीएसपी प्रवेन्द्र भारती कुआंरी कन्याओं को खुद परोस कर भोजन कराए। इसके बाद सबों को वस्त्र दिए।

      इधर आरएसएस द्वारा आयोजित कन्या भोजन में महादलित परिवार के कुआंरी कन्याओं को भोजन कराया गया।  इस मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद रंजीत रावत, जदयू नेता प्रेम मुखिया, भरत शर्मा, धनंजय कुमार आदि शामिल थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!