अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      दर्दनाक हादसाः दो बाईक की भिड़त में 1 बच्चा समेत 3 की मौत, 4 घायल

      “पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एक कार्यक्रम में शामिल होने अरुंवा जा रहे थे  कि तभी उन्होंने रास्ते में यह हालात देख खुद रुक गये तथा अपने बाडीगार्ड व कार्यकर्ताओं की मदद से सभी घायलों को अपनी गाड़ी से सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया….”

      arjun munda hadsa 1एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। सरायकेला जिला के खरसांवा प्रखंड अंतर्गत आमदा रोड में बोड्डा के पास दो मोटरसाईकिल की भीषण भिड़ंत में एक बच्चा समेत तीन की मौत हो गयी। जबकि  चार लोग घायल हो गये।

      सभी घायलों को पहले सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया।  गंभीर रुप से घायल अन्य चार को बेहतर इलाज हेतु से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेजा गया है।

      यह हादसा आज दोपहर घटी। इस घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एक कार्यक्रम में शामिल होने अरुंवा जा रहे थे। तभी उन्होंने रास्ते में यह हालात देख खुद रुक गये तथा अपने बाडीगार्ड व कार्यकर्ताओं की मदद से सभी घायलों को अपनी गाड़ी से  सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया।arjun munda hadsa 2

      मानवता की मिसाल पेश करते हुए उन्होंने अपना अगला सारा कार्यक्रम रद्द कर घायलों के इलाज में जुटे रहे। वे करीब आधे घंटे सरायकेला में चले घायलों के प्राथमिक उपचार के दौरान वे खुद मौजुद रहे।

      उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री सभी घायलों को लेकर जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल पहुंचे जहां से दो को टाटा मुख्य अस्पताल बेहतर ईलाज के लिए भेजा गया।

      इधर पूर्व मुख्यमंत्री ने एमजीएम अस्पताल की अव्यवस्था पर सवाल खड़ा किया और कहा कि अस्पताल इमरजेंसी सुविधा का घोर अभाव है।

      नीचे देखिए वीडियोः  सड़क हादसा की कहानी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की जुबानी……

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!