अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      थाना पहुंच महिला बोली- पति संग नहीं रहना,प्रेमी से करा दो शादी!

      पुलिस भी इस अजीबोगरीब मसले को लेकर हैरत और असमंजस में है………”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क (बांका लाइव)।  बांका जिले में एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दो बच्चों की मां एक पत्नी अपने पति से बनाव नहीं होने का आरोप लगा उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि वह अब पति के साथ नहीं रहना चाहती और उसकी शादी उसके प्रेमी से करा दी जाए।

      पुलिस के समक्ष महिला ने खुद स्वीकार किया है कि उसका प्रेमी है और पहले से उसकी देखभाल करता रहा है। फिलहाल पुलिस ने महिला को आपसी सुलह कर पति के साथ रहने और दांपत्य निभाने की नसीहत दी है।

      banka news 2 बांका जिला अंतर्गत शंभूगंज थाना क्षेत्र के मेहरपुर गांव की यह महिला एकाएक शंभूगंज थाना पहुंची और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति उसे नहीं मानते। घर में झंझट होता है। पति मार पिटाई करता है। सास भी उसके साथ लगातार झगड़ते हुए उसका वास घर में नहीं होने देती।

      महिला का नाम मंजू देवी है और उसके पति का नाम संजीव साह है। घर में सास और पति उसका वास नहीं होने देते। वह पति सहित ससुराल वालों से तंग आ चुकी है और उनके साथ नहीं रहना चाहती। वह चाहती है कि उसकी शादी उसके प्रेमी से करा दी जाए।

      हालांकि पुलिस ने इस पर कहा है कि यह कानून और प्रक्रिया से जुड़ा मामला है। बगैर तलाक संभव नहीं कि उसकी शादी उसके कथित प्रेमी से करा दी जाए। पुलिस ने उससे कहा कि वह पति के साथ ही मेलजोल से रहे। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!