अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      तिरंगा विरोधी आनंद मार्गियों पर देश द्रोह का केस की मांग को लेकर पुतला दहन

      गोड्डा (नागमणी)। झारखंड प्रदेश के गोड्डा जिले में आज आनन्द मार्ग का पुतला दहन किया गया, जिला मुख्यालय से ठीक 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पथरगामा में बजरंग दल और अन्य सामाजिक संस्थान के युवाओं ने आगे आकर आनन्द मार्ग का पुतला दहन किया।

      godda flag news 1 godda flag news 2बता दें कि बीते दिनों स्टिंग ऑपरेशन में इस बात का खुलासा हुआ था कि आनंद मार्ग स्कूल में तिरंगा नहीं फहराया जाता और बीते गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को भी यहां झंडा नहीं फहराया गया था।

      इस समाचार को एक्सपर्ट मीडिया न्यूज.कॉम पर प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।

      इसके बाद साइट को तरह-तरह की धमकियां भी दी गई थी।

      विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन का नेतृत्व कर रहे 20 सूत्रीय अध्य्क्ष नरसिंह भगत ने कहा कि यह वाक्या राष्ट्रीयता को शर्मसार करने वाला है। इसमें प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

      वहीं बजरंग दल के चंदन तिवारी ने कहा कि अगर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो गोड्डा समाहरणालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

      वहीं स्थानीय शिक्षक देव प्रकाश शास्त्री ने कहा कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए अविलम्ब देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!