अन्य
    Tuesday, April 16, 2024
    अन्य

      डेंगू से हिलसा के निवर्तमान एसडीओ श्रृष्टि राज सिन्हा की मौत, पारस में ली अंतिम सांस

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। बिहार प्रशासनिक सेवा के एक कुशल और तेजतर्रार पदाधिकारी नालंदा के हिलसा अनुमंडल के निवर्तमान एसडीओ श्रृष्टि राज सिन्हा अब हमारे बीच नहीं रहे। बुधवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। श्री सिन्हा कई दिनों से डेंगू से पीड़ित थे।

      उनके असममायिक निधन की खबर मिलते ही बिहार प्रशासनिक सेवा में शोक की लहर छा गई है। अपने एक कुशल प्रशासनिक पदाधिकारी को खो देने का गम उन्हें साल उठा है। कुछ दिन पूर्व ही उनका तबादला हिलसा से हुआ था। उन्हें सहरसा का वरीय उप समाहर्ता के रुप में पदास्थापित किया गया था।

      sdo srishti raj sinhaहिलसा एसडीओ रहते ष्टि राज सिन्हा कम समय में ही जनता के लोकप्रिय पदाधिकारी बन गए थे। जनता के लिए उनका कार्यालय हमेशा खुला रहता था। जनता की समस्या को सुनकर उनका ऑन द स्पॉट निराकरण करने की हरसंभव उनकी कोशिश रहती थी।

      हिलसा अनुमंडल में सात निश्चय योजना हो या फिर ओडीएफ धरातल पर उतारने के लिए दिन रात की परवाह किए बिना कार्य में लगे रहते थे। उनके कार्य से जिले के वरीय पदाधिकारी भी काफी खुश रहते थें ।

      चूँकि श्रृष्टि राज सिन्हा  सक्रीय  पत्रकारिता के बाद बिहार प्रशासनिक सेवा में आए थे, इसलिए उनका स्वाभाविक लगाव मीडिया से भी था।पत्रकारों के सदैव वे काफी करीब रहते थे। पत्रकारों से अपने पत्रकारिता के अनुभव भी शेयर करते थे।

      एक बार हिलसा अनुमंडल के चंडी प्रखंड के कुछ पत्रकारों ने ओडीएफ और सात निश्चय योजना की खबर बहिष्कार का निर्णय लिया था। उस खबर को सुनकर वे दौड़े चंडी आए तथा पत्रकारों की समस्या सुनकर उन्होंने व्यक्ति गत आश्वासन दिया।

      यहाँ तक कि वे हिलसा अनुमंडल पत्रकार संघ की बैठक में भी शामिल होकर पत्रकारों की समस्या से अवगत होते थे। हिलसा में प्रेस क्लब की देन उनकी ही है। वे किसी पत्रकार संगठन की एकता पर भी काफी बल देते थे।

      सिर्फ़ इतना ही नहीं श्रृष्टि राज सिन्हा हमारे एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क के साथ भी दिल से जुड़े रहे थे। समय समय पर अपनी राय व्यक्त करते थे। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज की खबर पर हमेशा संज्ञान लेकर उस पर कार्रवाई करते थे।

      हिलसा के पूर्व एसडीओ की निधन की खबर मिलते ही हिलसा ही नहीं, जिले में शोक की लहर देखी जा रही है। हर कोई उनके निधन पर स्तब्ध है। लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि उनके चहेते पदाधिकारी अब इस दुनिया में नहीं रहे।

      उनके असमायिक स्वर्गवास पर निधन पर एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क परिवार की ओर से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि। उन्हें शत् शत् नमन………

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!