अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      ट्रक ने 9 को कुचला, 7 की मौत, 2 गंभीर, चित्कार उठा बेगुसराय का कोरिया

      “सड़क पर क्षत-विक्षत शवों को देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने बांस बल्ला लगाकर NH- 55 को जाम कर आक्रोश व्यक्त करने लगे…..” 

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। शुक्रवार की शाम लगभग करीब पांच बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के NH- 55 पर कोरिया नया टोल के 9 लोगों को कुचल डाला।

      HADSA 1

      इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों को इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

      हादसे में मारे गये लोगों में वैद्यनाथ सहनी(69), आसो साह (65), शंकर सहनी(50), केसो सहनी (60),  कृष्णनंदन महतो (28), भोला पंडित व ज्योति कुमारी (12) शामिल है। जबकि घायलों में दिनेश सहनी व शीतल सहनी शामिल हैं।

      सभी मृतक व घायल कोरिया नयाटोला के निवासी बताए जाते हैं। इस हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरातफरी मच गयी है। आस पास के लोग बड़ी संख्या में दौड़ कर घटना स्थल पर पहुंच गए।

      HADSA 2

      सूचना मिलते ही बेगूसराय डीएम राहुल कुमार, एसपी अवकाश कुमार, सदर एसडीपी राकेश सिन्हा, एसडीओ संजीव चौधरी सहित कई आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थित को नियंत्रित करने में लग गए।

      सात लोगों की मौत एक साथ होने से हर घर से चीख-पुकार आ रही थी।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!