अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      टोल प्लाजा पर डबल टोल टैक्स का जोरदार विरोध प्रदर्शन

      कांड्रा टोल प्लाजा के बाद महज 6 किलोमीटर के अंदर गिद्दी बेड़ा टोल प्लाजा पर दोबारा गाड़ियों से टोल टैक्स वसूला जा रहा है, इसके विरोध में नागरिक समन्वय समिति द्वारा प्रदर्शन कर डबल टोल टैक्स लिए जाने का पुरजोर विरोध किया गया…..”

      सरायकेला (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। जिले के कांड्रा गिद्दी बेडा टोल प्लाजा पर दोबारा गाड़ियों से टैक्स लिए जाने के विरोध में नागरिक समन्वय समिति द्वारा टोल प्लाजा के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

      22 1डबल टोल टैक्स के विरोध में नागरिक समन्वय समिति द्वारा पूर्व से इसका विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत नागरिक समन्वय समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने डबल टोल टैक्स को अविलंब बंद किए जाने की मांग को लेकर विरोध जताया।

      समिति का मानना है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नियम के अनुसार 6 किलोमीटर के अंदर दो टोल टैक्स नहीं लिया जा सकता, लेकिन यहां पथ निर्माण विभाग द्वारा सरकार के नियम को ताक पर रखकर जबरन लोगों से टैक्स वसूला जा रहा है।

      वही जमशेदपुर और चाईबासा से होकर रांची जाने वाले लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है, क्योंकि महज 6 किलोमीटर के अंदर ही इन्हें दोबारा अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। इधर नागरिक समिति के विरोध के बाद छोटे वाहनों से टैक्स वसूली बंद कर दिया गया है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!