अन्य
    Tuesday, April 16, 2024
    अन्य

      टैक्टर ने 3 स्कूली सगी बहन को रौंदा, हादसे के बाद आक्रोशितों का भारी उपद्रव, हालात बेकाबू

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (धर्मेन्द्र)। नालंदा जिले के हिलसा नगर के खाकी चौक पर एत अनियंत्रित ट्रैक्टर ने स्कूल जा रही तीन सगी बहनों को रौंद डाला है। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। अन्य दो स्कूली बच्चों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

      HILSA 1इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हिलसा फतुहा सड़क मार्ग को जाम करते खूब हंगामा मचाया। लोगों ने थाना को घेर कर थाना परिसर और पुलिस पर जमकर पथराव किया। डीएसपी तक के साथ हाथापाई-मारपीट किए जाने की सूचना है।

      आक्रोशित लोग पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने के बाद समूचे हिलसा को ठप कर रखा है। उनके पथराव में दर्जनों राहगीरों को चोटें आने की सूचना है।HILSA

      हिलसा डीएसपी भी आक्रोशितों की चपेट में आए हैं। उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई।  उस दौरान थानाध्यक्ष व पुलिस बल भागते नजर आए। पूरा थाना परिसर और उसके आसपास का ईलाका रणक्षेत्र नजर आया।

      बहरहाल, हिलसा नगर में हालात बेकाबू नजर आ रहे हैं। आक्रोशित लोगों ने सड़क व रेल मार्ग दोनों सेवाओं को ठप कर दिया है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!