अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      टाटा साहब के कर्मियों ने अश्लील डांस पर यूं लुटाए नोट

      जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। जमशेदजी नौशेरवान जी टाटा साहब का सपना टाटा मोटर के कर्मचारी और यूनियन चकनाचूर करते नजर आ रहे है। उन्होंने एक सुंदर शहर और सुंदर समाज का सपना देखा था, लेकिन टाटा मोटर यूनियन के कर्मचारी कोलकाता से बार बालाओं को बुलाकर अश्लील डांस परोस कर टाटा साहब के सपनों को तोड़ दिया है।

      TATA ASHLIL DANCE 1 बता दें कि टाटा मोटर्स यूनियन का चुनाव तीन रोज पहले संपन्न हुआ। चुनाव में श्रीवास्तव गुट ने बाजी मार ली। वहीं जीत की खुशी में टाटा मोटर्स के कर्मचारी एवं यूनियन के नेताओं ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

      इस कार्यक्रम में कोलकाता से बार बालाओं को बुलाया गया और अश्लील डांस तो परोसा ही गया। साथ ही नंगा नृत्य कराकार टाटा मोटर के कर्मचारी और यूनियन के नेताओं ने खूब पैसे लुटाए।

      हालांकि यह वीडियो वायरल हुआ है और इस वायरल वीडियो ने टाटा साहब का सपना को तोड़ दिया है।

      सवाल उठता है कि जिस सभ्य समाज की परिकल्पना टाटा साहब ने की थी, आज उनका सपना उन्हीं के कर्मचारी तोड़ते नजर नहीं आ रहे! आखिर उनके कर्मचारी यह अश्लील डांस करा कर क्या संदेश देना चाहता है?TATA ASHLIL DANCE 2 TATA ASHLIL DANCE 1 1 TATA ASHLIL DANCE 0 1

      TATA ASHLIL DANCE 0

       

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!