अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      झारखंड में फानी का कहर शुरु, सभी जिलों में हाई अलर्ट

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। झारखंड सरकार ने फानी चक्रवात तूफान के मद्देनजर राज्य के 13 जिलों को विशेष एहतियात बरतने का निर्देश दिया है। इन जिलों के उपायुक्तों को राहत एवं बचाव को लेकर तैयार रहने को कहा गया है।

      फानी से पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला- खरसावां, रांची, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, साहेबगंज, पाकुड़ और गोड्डा जिले विशेष प्रभावित होने वाले हैं।foni 1

      रांची उपायुक्त ने कल तक सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने के साथ सभी विभागों को अलर्ट रहने का आदेश दिया है।

      उधर सभी जिलों के डीसी को इस सिलसिले में पत्र भेजा गया है. इसके अलावा स्वास्थ्य, जल संसाधन, उर्जा समेत कई विभागों को भी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिये गये हैं. पत्र में ये कहा गया है कि संभावित जिले तूफान फानी से प्रभावित हो सकते हैं।

      फिलहाल संभावना के अनुसार आज दोपहर बाद 5 बजे से फोनी चक्रवात की दस्तक शुरु हो गई है। जमशेदपुर व उसके आसपास में तबाही मचने की सूचना है। कल शाम तक इस चक्रवात का असर की आशंका जताई गई है।

      इस दौरान 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ-साथ बारिश और वज्रपात हो सकते हैं। पत्र में राहत और बचाव को लेकर कई सुझाव दिये गये हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!