अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      झारखंड-बिहार में फैला है जाली नोट का बड़ा कारोबार, नालंदा का है सरगना

      पुलिस बिहार-झारखंड के कई शहरों में जाली नोट बनाने के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है……”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। रामगढ़ जिला पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर जाली नोट व नोट प्रिंट करने वाली मशीन बरामद करने में सफलता हासिल की है।

      रविवार को एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि शनिवार को गोला से गिरफ्तार धनबाद निवासी आरुष वर्मा (21) पास से 100 रुपए के 17 जाली नोट, 10 रुपए के 11 और 20 रुपए का 1 जाली नोट व बलेनो कार बरामद किया गया था।

      एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि उसकी निशानदेही पर धनबाद के रांगाटांड़ रेलवे कॉलोनी निवासी रजनीश कुमार राउत (27) को गिरफ्तार किया गया।

      उसके कमरे से लैपटॉप, प्रिंटर, स्पेशल पेपर, मोबाइल फोन सहित ए 4 साइज पेपर में 100 रुपए का प्रिंट जाली नोट 119 पीस और एक साइड प्रिंट जाली नोट 35 पीस बरामद किया गया।

      JALI NOTE 1पूछताछ में दोनों ने बताया कि गिरोह के तार बिहार से जुड़े हैं। बिहार के नालंदा के बाराबिगहा निवासी नीतीश कुमार भी जाली नोट छापने में शामिल है।

      एसपी ने बताया कि बिहार में नीतीश जाली नोट छापने के बाद बिहार-झारखंड के छोटी जगहों पर खपाता था। गिरोह के लोग जाली नोट को पेट्रोल पंप, खुदरा कराने में, छोटे बाजारों और ग्रामीण इलाकों में इस्तेमाल करते थे।

      बिहार से नीतीश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई और खुलासे होने की उम्मीद है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

      जाली नोट मामले में गिरफ्तार धनबाद निवासी इंटर पार्ट टू का छात्र आरुष वर्मा के मुताबिक वह शौक पूरा करने के लिए इस कारोबार से जुड़ गया। वह 10 लाख की कार में घूमने के साथ महंगे फ्लैट में रहता था।

      गिरोह के सदस्य एक-दो महीने में फ्लैट का कमरा बदलते थे, ताकि किसी को शक नहीं हो और पहचान छिपी रहे।

      दूसरा आरोपी रजनीश कुमार राउत मिडिल स्कूल तक ही पढ़ा है। जबकि, बिहार के नालंदा निवासी नीतीश कुमार भी कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!