एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। नवादा मंडल कारा में मारपीट के मामले में बंद एक कैदी की आज शुक्रवार को मौत के बाद जेल में कैदियों ने हंगामा खङा कर दिया। कैदियों के हंगामे के बाद पगली घंटी बजा आक्रोश को शांत कराने का प्रयास किया गया।
बताया जाता है कादिरगंज ओपी के पौरा गांव जदयू अध्यक्ष दिनेश यादव पर मारपीट का आरोप था। उन्होंने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।
शुक्रवार की दोपहर अचानक उनकी तबीयत खराब होने के बाद मंडल कारा में इलाज आरंभ किया गया। लेकिन उनकी मौत हो गयी। बाद में सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इस क्रम में कैदियों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा हंगामा खङा किया। जब तक स्थिति खराब हो पगली घंटी बजा दी गई।
मौत की सूचना के बाद सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने वहां हंगामा खङा कर दिया और बाद में कारा प्रशासन पर इलाज में लापरवाही की जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शव के साथ प्रजातंत्र चौक को जाम कर दिया।
इस जाम से नगर वासियों के साथ अन्य स्थानों पर आने जाने वालों की परेशानी बढ गयी है।