अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      जीतीं झामुमो की सीमा-बबिता, फिर हारे आजसू सुप्रीमो सुदेश

      नेता प्रतिपक्ष एवं झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने कहा है कि गोमिया और सिल्ली में लोकतंत्र जीता है। षड्यंत्र हारा, सहनशीलता जीती, अहंकार हारा। अब सीएम रघुवर दास को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। झारखंड की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जीत हासिल की है। सिल्‍ली में झामुमो की सीमा देवी ने ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के सुदेश महतो पर 13510 मतों से पराजित कर दिया है। सीमा देवी को 77129 और सुदेश को 63619 मत मिले हैं।

      jmm ranchi 3

      गोमिया में भी झामुमो प्रत्‍याशी बबिता देवी ने 1344 मतों से जीत हासिल की। झामुमो प्रत्‍याशी को 60551 मत मिले।

      यहां दूसरे नंबर पर आजसू प्रत्‍याशी लंबोदर महतो रहे। इन्‍हें 59207 वोट मिले। भाजपा प्रत्‍याशी माधवलाल सिंह को 42055 मत मिले।

      वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में ये दोनों सीट झामुमो के पास थीं।

      सिल्‍ली से अमित महतो ने ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के सुदेश महतो को पराजित किया था।

      वहीं, गोमिया में योगेंद्र महतो ने भाजपा के माधवलाल सिंह को पराजित किया था। कोर्ट से दो साल की अधिक की सजा सुनाए जाने के बाद इन दोनों विधायकों की सदस्‍यता खत्‍म हो गई थी। इसके बाद यहां 28 मई को उपचुनाव हुए थे।

      इस चुनाव में बड़ी बात थी झामुमो प्रत्‍याशी के समर्थन में पूरा विपक्ष एक था। झामुमो प्रत्‍याशी को कांग्रेस, झारखंड विकास मोर्चा, राजद और वामदल ने समर्थन दिया था।

      वहीं सत्‍तारूढ़ दल भाजपा और आजसू में तालमेल नहीं बन पाया। गोमिया में दोनों दल एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े थे।

      jmm ranchi 1गोमिया और सिल्ली में 28 मई को कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग हुई थी। गोमिया में करीब 63 व सिल्ली में करीब 75 फीसद वोटिंग हुई थी। गोमिया में 13 व सिल्ली में 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

      गोमिया में त्रिकोणीय व सिल्ली में आमने-सामने का संघर्ष रहा।

      गोमिया में भाजपा के माधव लाल सिंह, आजसू के लंबोदर महतो व झामुमो की बबीता देवी थी। सिल्ली में आजसू के सुदेश महतो व झामुमो की सीमा देवी के बीच सीधा संघर्ष रहा।

      गोमिया से आजसू से लंबोदर महतो चुनाव मैदान में थे। भाजपा से माधव लाल सिंह व झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के गोमिया से पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो की पत्नी बबीता देवी ने चुनाव लड़ा  और विजयी रहीं। 

      सिल्ली में भाजपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा। यहां आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो व झामुमो की ओर से सिल्ली से पूर्व विधायक अमित कुमार महतो की पत्नी सीमा महतो ने चुनाव लड़ा और विरोधियों को कड़ी पटखनी दी।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!