अन्य
    Tuesday, April 23, 2024
    अन्य

      जस्टिस डीएन उपाध्याय बने झारखंड लोकायुक्त

      रांची। झारखंड हाइकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश ध्रुव नारायण उपाध्याय राज्य के नये लोकायुक्त बनाये जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई। यह अधिसूचना लोकायुक्त अधिनियम की धारा 3(1) में प्रदत शक्कियों का प्रयोग करते हुये महामहिम राज्यपाल के आदेश से कार्मिक प्शासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने जारी की है।

      यह नियुक्ति लोकायुक्त अधिनियम 200 के नियम 3(2) के अनुसार न्यायाधीश डीएन उपाध्याय द्वारा शपथ ग्रहण के पश्चात अपने पद का प्रभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगा।

       विदित हो कि सीएम रघुवर दास की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी। राज्य में लोकायुक्त का पद 3 जनवरी 2016 से रिक्त था।

      नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन और हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा सीएम रघुवर दास के साथ की गयी चर्चा एवं सहमति के आलोक में न्यायमूर्ति ध्रुव नारायण उपाध्याय को लोकायुक्त नियुक्त करने पर सहमति बनी है।

      डीएन उपाध्याय फिलहाल जमशेदपुर में हैं। वह संभवत: सोमवार तक रांची पहुंचेंगे और उसके बाद पदभार संभालेंगे।

      विधानसभा के बजट सत्र में भी विपक्ष ने लोकायुक्त के खाली पद को भरने की मांग की थी, जिसपर सीएम रघुवर दास ने आश्वासन दिया था कि एक-दो दिनों में लोकायुक्त की नियुक्ति हो जायेगी।

      गौरतलब है कि झारखंड लोकायुक्त अधिनियम-2001 की धारा-3 के तहत राज्य में लोकायुक्त की नियुक्ति का प्रावधान किया गया है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!