अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      जरा देखिये केंद्रीय मंत्री नकवी की फूड पॉलटिक्सः आदिवासी घर खाना लेकिन सब कुछ बाहर का!

      PAKUR NEWS1 PAKUR1पाकुड़ (INR)। केन्द्रीय अल्पसंख्यक कल्याण संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मोदी सरकार के तीन साल की उपलब्धियां गिनाने सोमवार को पाकुड़ के हिरणपुर पहुंचे। प्रचार किया गया कि नकवी घाघरजानी निवासी अमीन सोरेन के घर भोजन करेंगे।

      भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमीन के घर पंडाल, जनरेटर और पंखा लगवाया। दोपहर तीन बजे नकवी भोजन करने आने वाले थे। ठीक एक घंटे पहले अमीन सोरेन के घर एक पिकअप वैन से तैयार भोजन पहुंचता है और यही भोजन नकवी समेत प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, प्रदेश महामंत्री अनंत ओझा करते हैं।

      अमीन सोरेन के घर नकवी भाजपा नेताओं के लिए अरवा चावल, अरहर की दाल, खेक्सा भुजिया, उड़द की बरी, करेले का भुजिया, सलाद, दही पापड़ का इंतजाम किया गया था। हाथ से बनी पत्तल पर भोजन किया।

      मंत्री के आने के ठीक एक घंटे पहले इस तरह खाना आया। नमक भी भाजपा कार्यकर्ता बाहर से साथ लाए।

      केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि गरीबों के घर भोजन करने का उद्देश्य सरकार का गरीबों के द्वार पहुंचने का है। वहीं अमीन सोरेन ने कहा कि मंत्री के लिए बाहर से खाना बनकर आया था और  इसकी तैयारी उन्होंने खुद की थी।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!