अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      जय श्री राम की गूंज पर यूं नाराज हुए मोहन भागवत, बोले-संघ का कोई नारा नहीं

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। आरएसएस चीफ मोहन भागवत धनबाद से नागपुर जाने के क्रम में जमशेदपुर पहुंचे। जहां टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वागत कर विदा की।

      rss bhagwat 2इस दौरान जय श्रीराम के नारों से पूरा टाटानगर स्टेशन गूंज उठा। लेकिन उधर नारेबाजी होते ही आरएसएस संचालक नाराज हो गए और अपने कार्यकर्ताओं को कहा कि  संघ का कोई नारा नहीं है।

      वैसे नाराज होकर संघ प्रमुख नागपुर जाने से इंकार कर दिया। लेकिन कुछ मिनट बाद जब भाजपा कार्यकर्ता और संघ के लोग शांत हुए तो संघ प्रमुख मोहन भागवत नागपुर के लिए रवाना हुए।   

      इसके पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सरायकेला के आदित्यपुर पहुंचे, जहां लघु उद्योग भारती केपूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एनके सिंह के आवास पर रात्रि भोज में शामिल हुए।

      इस दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। इस दौरान एनके सिंह के  पारिवारिक सदस्यों के अलावा केवल संघ के सदस्यों को ही इस रात्रि भोज में प्रवेश दिया गया। मीडिया कर्मियों को भी इससे दूर रखा गया।rss bhagwat 1

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!