अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      चर्चा-जिज्ञासा का विषय बना शहीद शेख़ भिखारी के गांव में आया यह बड़ा डेग

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। सन् 1857 की जंगे आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर क्रांतिकारी शहीद शेख़ भिखारी के गांव राँची रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड के खुदिया लोटवा ऊपर कुटे कर्बला सह कब्रिस्तान में खाना बनाने वाला एक रहस्यमय डेग इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है।

      एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी यह पता नहीं चल सका है कि आखिर यह डेग आया कहां से। लोगों में यह भरम फैला है कि गेबी शक्ति के तहत यह डेग आया है। एक हफ्ता पहले जब कुछ लोग कब्रिस्तान की तरह गए तो यह डेग देखा। तब से यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

      वही आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि रातों रात यह डेग लाकर कुछ लोगों ने सोची समझी साजिश के तहत यह काम किया है, जिसकी स्पष्ट मंशा समझ से परे हैं।

      बता दें कि यह कब्रिस्तान काफी लम्बें चौड़े क्षेत्र में फैला है। कब्रिस्तान में चारदीवारी नहीं होने के कारण यह मामला सामने आया है। इस डेग को देखने सुबह से शाम तक क्षेत्र के सैकड़ों महिला पुरूष आते जाते रहते हैं। इस डेग के साथ लोग सेल्फी फोटो खिंचवाने अधिक पसंद कर रहे हैं।

      कुछ लोगों का कहना है कि राँची के बाबा अशरफ अजमेरी ने डेग रखवाया है। ग्रामीणों से पूछने पर उन्होंने बताया कि किसी भी सूरत में अभी से नहीं हटाया जा सकता है, चाहे उन लोगों की गर्दन ही क्यों नहीं काटा दी जाए।

      उधर अंजुमन इस्लामिया, कुटे खुदिया का कहना है कि इसे जल्द से जल्द यहां से हटा दिया जाए ताकि, किसी भी तरह की कोई फितना ना सामने आए। कई लोगों का कहना है कि जमीन हड़पने के लिए यह डेग लाकर रखा गया है।

      shahid bhikhari deg village 1 shahid bhikhari deg village 2

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!