अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      चंडी ब्लॉक में हुआ होली मिलन समारोह, होली गीतों पर झूमें लोग

      चंडी (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज )। नालंदा के चंडी प्रखंड में रंगों का त्योहार को लेकर सांस्कृतिक शून्यता हमेशा देखी गई है। 90 के दशक में होली पर्व पर काफी उत्साह देखा जाता था।

      प्रखंड के पुलिस प्रशासन के साथ बुद्धिजीवी वर्ग के द्वारा बहुत ही धूमधाम के साथ महामूर्ख महासम्मेलन का आयोजन होता रहा था। लेकिन न अब वो लोग है और न लोगों में वह उत्साह।chandi holi bdo milan 1

      चंडी प्रखंड के इतिहास में पहली बार किसी बीडीओ के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जो काफी काबिलेतारिफ कही जाएगी।

      लोगों ने बीडीओ के इस सराहनीय कार्य की भूरि -भूरि प्रशंसा की। होली गीतों से गूँज उठा ब्लॉक।

      नालंदा के चंडी प्रखंड कार्यालय के ई किसान भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के सभी कर्मी, पंचायत जन प्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, गणमान्य लोग शामिल हुए।

      इस होली मिलन समारोह की अध्यक्षता बीडीओ विशाल आनंद तथा सीओ राजीव रंजन ने की।

      होली सम्मेलन समारोह उस समय जीवंत हो उठा जब पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने “लड़का है गोपाल कूद पड़े यमुना में, यमुना में कूदे काली नाग नाथे फन पर भये सवार हो कन्हैया, कूद पड़े यमुना में ” ने गाना शुरू किया तो माहौल बिल्कुल होलीमय हो गया। लोग झूमने लगे।

      इसके अलावा “हाथ लिए वेल पत्र की डहूडी,मन से महादेव पूजत गौरी” , ” बाबू कुवंर सिंह तेगवा बहादुर बंगला में उडे है अबीर गुलाल” पर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह ने भी शमां बांध दिया ।

      बीडीओ विशाल आनंद ने कहा कि होली प्रेम भाईचारे और मिलन का त्योहार है।इस दिन सारे शिकवे मिटाकर दोस्त बनने का दिन हैं। उन्होंने सभी को होली की शुभकामना देते हुए कहा कि सभी शांति और प्रेम के साथ होली मनाएं।chandi holi bdo milan 2

      इस मौके पर सीओ राजीव रंजन ने कहा कि रंग हमारे जीवन के लिए प्रेम का प्रतीक है। रंग भाईचारे को बढ़ाता है। होली मिलन समारोह में सभी ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामना दी ।

      इस मौके पर राजद नेता अर्जुन यादव, कांग्रेस के वरीय नेता मो कमाल अहमद, जिप सदस्य निरंजन मालाकार,पत्रकार विनय भूषण पांडेय, संजीत कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

      जाते-जाते लोगों ने बीडीओ के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि चंडी ब्लॉक में पहली बार इस तरह का कोई आयोजन किया गया है। होली मिलन समारोह हर साल इसी उत्साह के साथ होना चाहिए।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!