अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      घुस गिनते निगरानी के हत्थे चढ़ा मनरेगा का पीओ

      नवादा (INR)। जिले के पकरीवरामा प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय से निगरानी की टीम में पीओ नीतीश कुमार सिन्हा को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया , जब वे बेलकुंडा पंचायत के मुखिया रामाशीष यादव से रिश्वत की राशि लेकर गिन रहे थे।

      निगरानी की टीम से आई डीएसपी पारसनाथ सिंह इंस्पेक्टर वीरेंद्र नारायण सिंह तथा विजय कुमार ने संयुक्त रुप से बताया कि पीयो द्वारा कार्य पूर्ण होने पर राशि की निकासी के लिए 20,000 रुपया रिश्वत मांगे जा रहे थे।  उनकी शिकायत पर पीओ को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कर उन्हें पटना ले जाए जा रही है।

      इससे पूर्व भी मुख्यालय के सिंचाई अवर प्रमंडल कार्यालय के कनीय अभियंता सत्येंद्र कुमार को मार्च 2016 में 10000 रुपया रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी की इस घटना से सरकारी कर्मियों में हड़कंप मचा है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!