अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      घरेलु कलह से तंग 8 माह की बच्ची संग जल मरी युवती

      नालंदा (राम विलास )। घरेलू कलह से तंग आकर  8 महीने की बेटी के साथ आग लगाकर एक युवती ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।

      मिली जानकारी के अनुसार राजगीर थाना अंतर्गत बडाकर गांव निवासी राम वृक्ष महतो की पुत्रवधू  ने  अपनी 8 महीने की छोटी बेटी को पेट पर पहले बांध लिया।  फिर किरासन तेल शरीर पर उड़ेलकर आग लगा ली। देखते ही देखते दोनों मां बेटी काल के गाल में समा गए।

      ग्रामीणों के अनुसार इस घटना के समय घर में कोई नहीं था। घर के सभी लोग गेहूं की कटनी के लिए खेत में गए हुए थे। सामान्य परिवार के किसान रामवृक्ष महतो के घर में मातमी सन्नाटा  पसरा है । मुहल्ले और गांव के लोग इसी हृदय विदारक घटना को देखने के लिए उनके घर के पास जमे हैं।

      राजगीर थाना पुलिस शव को  बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया है।

      मृतिका की मां मंजू देवी और पिता प्रकाश महतो ने राजगीर थाने में मृतिका के पति,  सास, ससुर एवं अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!