अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      गोड्डा सिविल सर्जन करेगीं महगामा स्वास्थ्य केंद्र के इस डॉक्टर पर त्वरित कार्रवाई

      स्टिंग ऑपरेशन के बाद इस बात का आज खुलासा हो गया है कि अस्पताल में 20 वर्षों से कार्यरत डॉक्टर नुरुल हक अस्पताल के ठीक सटे प्राइवेट क्लिनिक चला रहे हैं।”

      गोड्डा (नागमणी)। झारखंड प्रदेश के सरकारी डॉक्टर कानून को ठेंगा दिखाते नज़र आ रहे हैं; कहानी गोड्डा जिले के महगामा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां कार्यरत डॉक्टर अस्पताल के ठीक सटे प्राइवेट क्लिनिक चलाते नज़र आ रहे हैं।

      MAHGAMA HELTH CRIME 1जानकारी हो कि डॉक्टर नुरुल का क्लिनिक अस्पताल से महज 10 कदम की दूरी पर वर्षों से चलाया जा रहा है। अस्पताल में भारी संख्या में आने वाले मरीज परेशान रहते हैं, वहीं ‘साहब’ अपने प्राइवेट क्लिनिक में ड्यूटी आवर में सेवा देते नजर आते हैं। साथ ही गरीब-लाचार मरीजों से यहां 200-200 रुपया प्रति मरीज फी भी वसूला जाता है।

      बेहद हैरान करने वाली तस्वीरों पर जब खुद डॉक्टर से पूछताछ करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कैमरा बन्द करने की सलाह देते हुए अपना बचाव करते नज़र आए।

      वहीं अस्पताल के फार्मासिस्ट नईमुद्दीन ने भी इस बात का खुलासा किया कि डॉक्टर नुरुल हक अस्पताल के ठीक सटे प्राइवेट क्लिनिक चलाते हैं। हालांकि पूरे मामले की जानकारी गोड्डा सिविल सर्जन बनदेवी झा को दे दी गई है, जिस पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!