अन्य
    Thursday, March 28, 2024
    अन्य

      गैंग रेप के बाद दरिंदों ने वीडियो बना किया वायरल, 2 धराए

      नवादा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज). बिहार में फिर हैवानियत का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब नवादा जिले में  दरिंदो ने पहले एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर पीड़िता का शोषण करता रहा।

      खबर है कि नवादा जिले के नरहट थानान्तर्गत एक गांव की नाबालिग लड़की से पांच दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे ब्‍लैकमेल करता रहा।

      हैवानियत का ये खेल करीब तीन महीने तक चलता रहा। पीड़ित मासूम किसी तरह भाग के अपने परिजन के पास चली गई, जिसके बाद ब्लैकमेलिंग के लिए बनाया गया वीडियो वायरल कर दिया गया।gang rape in nawada 1

      कहा जाता है कि पीड़त लड़की कोचिंग इंस्टीच्यूट में पढऩे जाती थी। जहां चांदनी चौक बाजार के कुछ लड़के उसके साथ आए दिन छेड़खानी करते थे। दरिंदो ने एक दिन सारी हदें पार करते हुए कहां मासूम को अगवा कर लिया।

      फिर दोस्तों के साथ दुष्कर्म करते उसका वीडियो बना लिया। उसके सहारे तीन महीने तक सभी उसका रेप करते रहे। पूरी घटना के सार्वजनिक होने के बाद रविवार को परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई है।

      मामले का मुख्य आरोपी समेत घटना में शामिल दो अन्य को भी पुलिस ने दबोच लिया हैं। अन्य दो की पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!