अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      गुपचुप ढंग से लगता है नगरनौसा में जनता दरबार

      नगरनौसा (अजनबी भारती)। नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड के नवनिर्मित प्रखंड मुख्यालय भवन में बुधबार के दिन बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याएं सुनी गई।

      इस जनता दरबार में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषक नालंदा गायत्री कुमारी, सीडीपीओ अंजू कुमारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राकेश कुमार, पीओ सुनील कुमार, सांख्यकी पदाधिकारी संतोष कुमार, आवास सुपरवाइजर बिजेंद्र कुमार, बीईओ शुक्ल पानी शुक्ला आदि प्रखंड के अधिकारी मौजूद थे।

      कहते हैं कि जनता दरबार में प्रखंड के नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय के आसपास के ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं जिला से आये पदाधिकारी के बीच रखी, जिसका त्वरित निदान का भरोसा दिया गया।

      इस जनता दरबार में विधवा पेंशन, राशन कार्ड, पेंशन आने में बिल्म्व, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य समस्याओं से कुल 89 आवेदन प्राप्त हुए। 

      विदित हो कि नगरनौसा प्रखंड के कुल नौ पंचायतों में 101 गांव टोला है, जिसकी आवादी एक लाख से उपर है। फिर भी जानता दरबार में सिर्फ 89 आवेदन आना कहीं न कहीं जन संपर्क की सही व्यवस्था न होना है। अमुमन यहां के अधिकारी प्रचार प्रसार न कर सिर्फ कार्यक्रम की खाना पूर्ति का काम किया करते है। बुधबार की जिला प्रशासन के निर्देश पे लगी जनता दरबार में कुछ  वैसा ही नजारा देखने को मिला।

      भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार कहते हैं कि प्रखंड के अधिकारियों द्वारा ऐसा रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता के हित में देखते हुए उच्य अधिकारी प्रखंड स्तर पर जनता की समस्याओं के समाधान के लिये दरबार लगाने का निर्देश देती है लेकिन, प्रखंड के पदाधिकारी आदेश की अवहेलना कर कोई प्रचार-प्रसार नही करते। जिससे प्रखंड के आम जनता को सही न्याय नही मिल पाता है।

      उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजना चलाने की दावा करती है लेकिन, सिर्फ कागजी करवाई में ही सारी कल्याणकारी योजना दफन हो रही है। अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सात निश्चय यात्रा पर निकले हुए है। इस दौरान वे जहां जाते है, नल पानी देता और उनके आगे बढ़ते ही नल पानी देना बंद कर देता है।

        

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!