अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      गिरियक के पत्रकार निसार अहमद के घर बम फेंका, 12 घंटे बाद भी नहीं पहुंची थाना पुलिस

      NISAR AHMADनालंदा (INR)। कल देर शाम असमाजिक तत्व ने स्थानीय पत्रकार निसार अहमद के घर पर दहशत फैलाने को लेकर बम फेंका। यह घटना करीब साढ़े आठ बजे की है।

      घटना के बारे में बताया जाता है कि पत्रकार निसार अहमद  अपने घर पर बाथ रूम में  स्नान घर में नहा रहे थे कि अचानक उन्हें बम की जोरदार आवाज सुनाई दी। उन्होंने जब बाथरुम से बाहर निकल कर देखा तो उनके घर में सिर्फ धुआं ही धुआं था। इस कारण वे किसी भी अपराधी को देख नहीं पाये।

      उनके पड़ोसियों के अनुसार बम की जोरदार आवाज से वे भी सकते में आ गये। इस घटना की सूचना तत्काल पावापुरी थाना प्रभारी को दी गई लेकिन, पहुंचने का आश्वासन हीं सिर्फ दिया लेकिन, घटना के 12 घंटे बीत जाने के बाद भी समाचार प्रेषण तक पुलिस-प्रशासन से कोई कर्मी स्थिति का जायजा लेने या मामले की पड़ताल करते दोषी असमाजिक तत्वों की पहचान कर कार्रवाई करने नहीं पहुंच सका है।

      पत्रकार निसार अहमद से बातचीत करने से पता चला कि उनके घर पर पहले भी हमले हो चुके हैं। इसमें उनके अपने ही समुदाय के असमाजिक तत्व संलिप्त प्रतीत होते हैं क्योंकि उनके समुदाय में अगड़ा-पिछड़ा के भेद उत्पन्न है और वे पिछड़े समुदाय से आते हैं। पूर्व में भी उन्हे भयभीत करने के प्रयास किये जाते रहे हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!