अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से नहीं करेंगे कभी समझौता :सीएम नीतीश

      राजगीर महोत्सव का आयोजन भी शांति, प्रेम, भाईचारा, सद्भाव, अहिंसा और समाज सुधार के संदेश देने के लिए किया गया है…”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज।  सीएम नीतीश कुमार ने रविवार की शाम राजगीर महोत्सव का उद्घाटन किया। राजगीर में तीन दिनों तक मनाए जाने वाले महोत्सव का समापन 27 नवंबर को होगा।

      CM NITISH IN RAJGIR 1उद्घाटन के अवसर पर सीएम के साथ कई मंत्री भी शामिल रहे। उद्घाटन के बाद पहली शाम बॉलीवुड गायिका अनुराधा पौडवाल व उनकी पुत्री कविता पौडवाल ने सुरों से महफिल में चार चांद लगा दिया।

      राजगीर महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर सीएम ने कहा कि राजगीर में पांच धर्म के महान लोगों को प्रेरणा मिली। राजगीर महोत्सव का आयोजन भी शांति, प्रेम, भाईचारा, सद्भाव, अहिंसा और समाज सुधार के संदेश देने के लिए किया गया है। महोत्सव का स्वरूप व्यापक हो गया है। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी हो गई है।

      सीएम ने महोत्सव के सांस्कृतिक आयोजन में स्थानीय युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया।

      सीएम ने कहा कि राजगीर पौराणिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक जगह है। इसी को ध्यान में रखकर यहां का विकास किया जा रहा है। राजगीर के साइक्लोपीयन वॉल का अध्ययन कराया जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही केंद्र सरकार से बात कर इसे प्राचीन नालंदा विवि के भग्नावशेषों की तरह विश्व धरोहर का दर्जा दिलाया जाएगा।

      CM NITISH IN RAJGIR

      सीएम ने कहा कि बख्तियारपुर में ही रहकर बख्तियार खिलजी ने नालंदा विवि को नष्ट किया था। मैं भी उसी बख्तियारपुर में पैदा हुआ और नालंदा विवि की पुनर्स्थापना करा दी। हम हर चीज़ को तार्किक परिणति तक पहुंचा रहे हैं।

      सीएम ने कहा कि क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से वे कोई समझौता नहीं करेंगे। न्याय के साथ विकास जारी रहेगा। समाज में एकजुटता का भाव हो और कटुता खत्म हो तो बिहार फिर से पुराना गौरव प्राप्त कर लेगा।

      सीएम ने कहा कि राजगीर आने में किसी को भय न लगे, इसलिये सीआरपीएफ कैम्प और पुलिस ट्रेनिंग कैम्प बनवाए गए। तीन दिसम्बर से पुलिस ट्रेनिंग कैंप शुरू हो जाएगा। यहां सिर्फ अफसर ही नहीं, महिला व पुरुष जवानों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी।

      सीएम ने कहा कि राजगीर से फोर लेन सड़क एलिवेटेड रोड के जरिये गुजारी जाएगी। लोग ऊपर ऊपर से ही राजगीर की खूबसूरती का दीदार करते गुजरेंगे। कन्वेंशन सेंटर परिसर में लगी मद्य निषेध वाटिका का जिक्र करते हुये लोगों को नकली दारू से सचेत किया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!