अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      कोडरमा घाटी से महिला का शव मिला, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

      कोडरमा (कुंतलेश)। जिले में अपराध बढ़ रहे हैं। हाल की कई घटनाओं के बाद बुधवार की घटना ने पुलिस पर सवाल खड़े किये हैं। थाना अंतर्गत रांची-पटना एनएच 31 स्थित ताराघाटी के स्थित नाला के निकट सड़क के किनारे खाई में बुधवार की सुबह 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पाये जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

      सूचना पाकर कोडरमा थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की तहकीकात की। पुलिस ने शव को कब्जे ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया।

      समाचार लिखे जाने महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। महिला नीले रंग की जींस व नीले रंग की शर्ट पहनी हुई है। उसके शरीर में कई जगह चोट के निशान है। नाक और मुंह से खून का रिसाव हो रहा था।

      अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान उसकी गर्दन पूरी तरह टूटी हुई लग रही थी। उसके गले में रस्सी के निशान भी पाए गए हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। महिला के मांग में सिंदूर लगा पाया गया।

      चिकित्सकों की टीम ने किया पोस्टमार्टम

      महिला के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने किया। मेडिकल बोर्ड में डॉ. आर कुमार, डॉ.आशीष कुमार व डॉ. नम्रता प्रिया थीं।

      चिकित्सकों ने शव की बाहरी स्थिति को देखकर बताया कि किसी पतले तार या रस्सी से गला दबाकर हत्या की गई प्रतीत हो रही है। उसके गर्दन हड्डी भी टूटी पाई गई है। इसके अलावे युवती के शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान पाये गए हैं।

      चिकित्सकों के अनुसार हत्या के पूर्व महिला ने बचाव में काफी मशक्कत की है, जिससे उसके शरीर के कई हिस्सों में छिलने के निशान पाए गए हैं। हत्या के संबंध में सही जानकारी के लिए चिकित्सकों की टीम ने फोरेंसिक जांच के लिए बेसरा सुरक्षित कर दिया है। इसके अलावा हत्या के पूर्व दुष्कर्म की जांच भी होगी।

      बताते चलें की सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने फोरेंसिक जांच की व्यवस्था नहीं होने और मामले को हाई प्रोफाईल मामला मानते हुए फोरेंसिक जांच के लिए रांची रेफर कर दिया था, ताकि सही जानकारी मिल सके। बाद में सिविल सर्जन के निर्देश पर यहीं पोस्टमार्टम किया गया।

      हत्या का मामला दर्ज

      थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद मोहन सिह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 8 बजे घटना की सूचना दी गई। महिला का शव पुलिया के नीचे फेंका हुआ था।

      शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि किसी पतले तार या रस्सी से युवती का गला दबाकर हत्या की गई है। गला पर रस्सी के निशान पाए गए हैं।

      अनुमान लगाया जा रहा है कि सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हत्या कर शव को वहां फेंका गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मामले की तहकीकात कर रही है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!