अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      कैदी की संदिग्ध मौत, जेल प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। झारखंड के सरायकेला जेल में बंद कैदी देवनारायण मांझी (44) की कल शाम अचानक मौत हो जाने की सूचना है।  जेल प्रशासन द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

      देवनारायण मांझी को कोई बड़ी बीमारी नहीं थी। कल दो बार लूज मोशन होने के बाद भी उसका इलाज चल रहा था। वहीं शाम को उसकी तबीयत अचानक तबीयत खराब हो गयी। फिर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।

      saraikela kaidi maut 1सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा वरियल मार्डी ने बताया कि कैदी जब अस्पताल में लाया गया था उसकी स्थिति ज्यादा खराब थी। यहां आंक्सीजन देने के बाद अन्य इलाज किया गया। मगर आधे घंटे में उसकी मौत हो गयी।

      उधर मृतक कैदी की पत्नी संध्या मांझी इस घटना से रो रोकर बुरा हाल है। उन्होंने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।इस मामले पर जेवीएम जिलाध्यक्ष शंभू मंडल ने भी जेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है।

      उन्होंने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आज कैदी का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम होगा।

      मालूम हो कि मृतक कैदी देवनारायण मांझी सरायकेला प्रखंड के सिंदरी गांव का रहनेवाला था। वह वर्ष 2015 से रेप के एक मामले में जेल में बंद था।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!