अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      कुख्यात ‘डॉन’ बना रॉबिनहुड, पुलिस भी मेहमानबाजी में जुटी

      “कुख्यात डॉन अखिलेश सिंह का जलवा जमशेदपुर रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। उसने ट्रेन से उतरते ही अपने समर्थकों को रॉबिनहुड स्टाइल में संबोधित करते हुये कहा- ‘चिंता के कवनो बात नइखे, आपन शहर आपन होला, सबकुछ ठीक हो जाई। तीसरी बार पकड़ा कर शहर लौटत बानी। कुछ गलत न करले बानी..।’ इस मौके पर उसकी पत्नी भी मौजूद थी।”

      don akhilesh1 जमशेदपुर (संवाददाता)।  गुड़गांव में पुलिस मुठभेड़ के बाद धराये कुख्यात  डॉन अखिलेश सिंह के टाटानगर स्टेशन पहुंचते ही उसके शुभचिंतकों और सहयोगियों की भीड़ स्टेशन परिसर उमड़ पड़ी। गैंगस्टर के कई साथी टाटा जम्मूतवी ट्रेन के स्लीपर कोच संख्या आठ में मिलने पहुंचे थे। फरारी के दौरान पल-पल उसके साथ रहने वाली पत्नी गरिमा सिंह को भी वह स्टेशन पर दिलासा देता रहता।

      टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद अखिलेश सिंह हाथ हिलाते हुआ अपने साथियों का अभिवादन करता रहा। हंसता रहा। आगे-आगे वह चल रहा था तो उसकी पत्नी पीछे-पीछे चल रही थी। पत्नी पीछे रह जाती तो वह पीछे मुड़कर पत्नी की ओर देखता। फिर आगे बढ़ जाता।

      don akhilesh 2जमशेदपुर स्टेशन से लेकर जुगसलाई थाने तक अखिलेश सिंह के चेहरे पर खौफ की एक लकीर तक नहीं दिखाई दी। छह फीट चार इंच का ये डॉन ऐसे बर्ताव कर रहा था जैसे कोई सेलिब्रेटी हो।

      जमशेदपुर में उसके समर्थक भी उससे मिलने के लिए पागल हुए जा रहे थे। पुलिस वाले भी उसके मेहमानबाजी में लगे रहे। जुगसलाई थाने के जिस हाजत में गैंगस्टर को रखा गया वहां रात में इत्र का छिड़काव भी गया गया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!