अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      किसानों की समस्या को लेकर झामुमो का धरना-प्रदर्शन

      ” किसानों के साथ हो रहे अन्नाय अत्याचार  किसान विरोधी रघुवर सरकार के नीति से तंग हो कर आत्म हत्या करने में मजबूर हो रहे है। सरकार मजदूरों से ऋण जबरन वसूली कर रही है।”

      jmm pakurपाकुड़ (संवाददाता)। सोमवार को पाकुड़ प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय परिसर में पाकुड़ झामुमो ने धरना देते हुए कहा कि झामुमो केंद्रीय कमिटी के निर्देशानुसार झारखंड राज्य मे किसानो के केसीसी कर्ज को लेकर आत्महत्या कर मर रहे हैं। किसानो को मरने से बचाने के लिऐ झारखंड राज्य सरकार ने कोई प्रयास नही कर रही है। आये दिन किसानों द्वारा आत्महत्या ऋण माफी एंव रघुवर सरकार द्वारा किसान विरोधी नीति को लेकर धरना प्रदर्शन झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा धरना दिया प्रखंड मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन किया।

      इसके बाद पार्टी प्रखंड अध्यक्ष मैनुल हक के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम हुआ महामहिम राज्यपाल द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौपना गया। इस धरना का कार्यक्रम में झामुमो के सभी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ मौजूद दिखे।

      झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि किसानों के साथ हो रहे अन्नाय अत्याचार  किसान विरोधी रघुवर सरकार के नीति से तंग हो कर आत्म हत्या करने में मजबूर हो रहे है। सरकार की ध्यान पूंजीपतियों पर ज्यादा है। रघुवर सरकार तानाशाह जैसे कार्य कर रहे है। झारखंड के किसान एवं मजदूर दूसरे राज्य में पलायन कर रहे है। सरकार मजदूरों से ऋण जबरन वसूली कर रही है। किसानो को नज़र अंदाज़ करना इस सरकार की फितरत है। किसानों का ऋण माफ हो।

      इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्याम यादव,नगर सांसद प्रतिनिधि ए. गांगुली, जिला प्रवक्ता शाहिद इक़बाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष शाहीन परवेज, उमर फारूक, भगवती गुप्ता, महमूद आलम, कौसर आलम, ज़ाकिर हुसैन, अब्दुल अज़ीम, मिकाइल फिरदौस, पप्पू गंगवानी, अब्दुस समद, यूसुफ खान, पंचू यादव, अब्दुल रसीद, तनवीर हुसैन, नूर आलम आदि सैकड़ो झामुमो कार्यकर्ता धरना में मौजूद थे।

      उधर हिरणपुर में प्रखड कार्यालय में भी झामुमो का धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमे केसीसी लोन , किसानो का बर्बाद हुवा फसल का मुआवजा दिया जाय तथा ऋण माफ़ किया जा इस मोके पर झामुमो नेता दिनेश मरांडी, पार्टी जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, प्रखण्ड अध्यक्ष इशाक अंसारी, पपु मुर्मू, मुस्लोदिन अंसारी मौजूद थे।

      इसी तरह आमरापडा, महेशपुर, लिट्टीपडा में भी धरना प्रदर्शन कर महामहि राज्यपाल के नाम माग पत्र बिडिओ को सौंपा गया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!