अन्य
    Tuesday, March 19, 2024
    अन्य

      किसानों की दूर होगी पटवन की समस्या, जगह-जगह होगी चेक डैम की व्यवस्था

      ” राढ़िल छिलका के निकट लोकायन नदी से हिलसा प्रखंड के अकबरपुर गांव तक पक्का नहर निर्माण कराया जाएगा। नहर में जगह-जगह चेक-डैम बनाया जाएगा ताकि पानी की बर्बादी कम हो पाए और अधिक से अधिक किसान अपने-अपने खेतों का पटवन कर सकें।”

      हिलसा ( चन्द्रकांत)।  आने वाले दिनों में किसानों के पटवन की समस्या दूर हो जाएगी। राढ़िल से लेकर अकबरपुर तक बनने वाले नहर में जगह-जगह चेक डैम होगा। नहर के निर्माण में करीब चौंतीस करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस आशय की जानकारी विधायक अत्रीमुनी उर्फ शक्ति सिंह यादव ने बुधवार को दी।hilsa rjd mla road 3

      विधायक ने बताया कि किसानों के समक्ष पटवन की बहुत बड़ी समस्या थी। इसे दूर करने के लिए दो वर्ष पहले विधान सभा में आवाज उठाई थी। प्रमंडलीय समीक्षा बैठक में भी मामले का उठाया था। किसानों के हितों से जुड़ी मांग को सरकार ने गंभीरता से लिया और निदान के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी।

      उन्होंने बताया कि जल संसाधन विभाग द्वारा नहर के निर्माण के लिए लगभग चौंतीस करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। नहर निर्माण का मुख्य मकसद हिलसा के किसानों के खेतों में पटवन की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाना है। नहर के जरिए लोकायन नदी का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचाना लक्ष्य रखा गया है। 

      हिलसा-एकंगरसराय प्रखंड के बड़े भू-भागों की होगी सिंचाई

      LOKAYAN NADI 1नहर के निर्माण हो जाने से एक बड़े भू-भाग में पटवन की व्यवस्था सुदृढ़ होगी। ऐसे भू-भागों में हिलसा प्रखंड के अकबरपुर, कपसियावां, अरपा, पूना, जूनियार, योगीपुर एवं असाढ़ी के अलावा एकंगरसराय प्रखंड के कई पंचायत का भू-भाग शामिल है।

      अभी कई जगह नहर खो चुका है अस्तित्व

      विधायक अत्रीमुनी उर्फ शक्ति सिंह यादव ने बताया कि लोकाईन नदी से हिलसा के किसानों को पटवन की व्यवस्था बहुत पहले से है। इसके लिए नहर भी बनाया गया, लेकिन वर्तमान में नहर कई जगह अस्तित्व खो चुका है। ऐसी स्थिति में किसानों के खेतों तक नदी का पानी नहीं पहुंच पाने से सिंचाई बेहतर ढ़ंग से नहीं हो पा रही है।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!